Free Fire MAX में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर कोई बेहतर कैरेक्टर्स का इस्तेमाल करना चाहता है, जिससे उनके प्रदर्शन में सुधार हो। कई ऐसे कैरेक्टर्स हैं, जिनका इस्तेमाल करने से आपको जबरदस्त फायदा होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 बेहतरीन कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जो एक बेहतरीन विकल्प हैं।
Free Fire MAX में 5 सबसे बेहतरीन कैरेक्टर्स जिन्हें प्लेयर्स को जरूर ही इस्तेमाल करना चाहिए
1) DJ Alok

DJ Alok को Free Fire के सबसे बेहतरीन कैरेक्टर्स में गिना जा सकता है। इसके पास "Drop the Beat" नाम की ताकत है। इससे स्क्वाड की मूवमेंट स्पीड 15% तक बढ़ जाती है। साथ ही आपको थोड़े समय तक हर सेकंड 5 HP मिलती है। इस कैरेक्टर की कीमत 499 डायमंड्स हैं। इसे लेकर आपको जरूर ही फायदा मिलेगा
2) Kelly
Kelly के पास "Dash" नाम की ताकत है। इससे स्प्रिन्टिंग स्पीड बढ़ जाती है। इससे फाइट्स के बीच बहुत फायदा होता है। 499 डायमंड्स में यह स्टोर में उपलब्ध है।
3) Rafael

Rafael के पास "Dead Silent" नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप स्नाइपर और मार्क्समैन गन की आवाज नहीं आती है। साथ ही नॉक हुए विरोधी 90% तेजी से ब्लीड होते हैं।
4) Jota

Jota के पास "Sustained Raids" नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किल/नॉकआउट करके HP हासिल कर सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड्स रहेगी।
5) Hayato

Hayato के पास "Bushido" नाम की ताकत है। इसकी मदद से जब भी हेल्थ 10% तक कम होगी, आर्मर पेनिट्रेशन 5% तक बढ़ जाता है। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग रह सकती है।)