Free Fire MAX में 5 कैरेक्टर्स जिनसे खिलाड़ियों को रैंक पुश करने में मदद मिलेगी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स की मदद से आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस समय नया सीजन शुरू हुआ है और अगर खिलाड़ी सही कैरेक्टर्स का उपयोग करेंगे तो जरूर उन्हें फायदा मिलेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 5 ऐसे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें रैंक पुश करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में रैंक पुश करने के लिए 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स

5) Wukong

youtube-cover
Ad

ताकत: Camouflage (एक्टिव)

Wukong कैरेक्टर की Camouflage ताकत से आप कुछ सेकंड्स के लिए झाडी (बुश) बन जाते हैं लेकिन मूवमेंट स्पीड 20% तक बढ़ जाती है। इससे आप विरोधी से बच सकते हैं और सर्वाइव करते हुए लंबे समय तक मुकाबले में बने रह सकते हैं।


4) Paloma

youtube-cover
Ad

ताकत: Arms-Dealing (पैसिव)

Paloma कैरेक्टर के पास Arms-Dealing नाम की ताकत है। अगर आप आक्रमक खिलाड़ी हैं तो फिर इस कैरेक्टर से 120 अधिक एमो रखी जा सकती है। इसी वजह से Paloma रैंक पुश में आपको ज्यादा समय तक सर्वाइव करने में मदद करेगा।


3) Misha

youtube-cover
Ad

ताकत: Afterburner (पैसिव)

Misha कैरेक्टर के पास Afterburner नाम की ताकत है। इससे ड्राइविंग स्पीड में काफी ज्यादा सुधार देखने को मिलता है। किसी भी विरोधी के आपके ऊपर हमला करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा डैमेज पड़ने के प्रतिशत भी कम हो जाते हैं।


2) Dimitri

youtube-cover
Ad

ताकत: Healing Heartbeat (एक्टिव)

Dimitri कैरेक्टर की ताकत Healing Heartbeat है। इस कैरेक्टर की मदद से एक हीलिंग जोन तैयार हो जाता है। आप इसके अंदर रहकर 3 HP प्रति सेकंड हासिल कर सकते हैं। साथ ही नॉक हुआ खिलाड़ी खुद रिवाइव हो जाता है।


1) K

youtube-cover
Ad

ताकत: Master of All (एक्टिव)

K कैरेक्टर के पास Master of All नाम की ताकत है। आप इससे अपनी EP को बढ़ा सकते हैं और बाद में दूसरे मोड का उपयोग करते हुए आप उसे HP में बदल सकते हैं। यह कैरेक्टर मुकाबले के दौरान काफी फायदेमंद साबित होगा।

(नोट: Free Fire इस समय भारत में बन है और इसी वजह से आप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध MAX वर्जन को देख सकते हैं।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications