Free Fire MAX में रैंक मोड के लिए 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनका उपयोग खिलाड़ी कर सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को भारत में बहुत पसंद किया जाता है। हर कोई इस गेम में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी स्किल्स को सुधारना चाहता है। इसमें स्किल्स के साथ ही कैरेक्टर्स और पेट्स का चुनाव भी अहम किरदार निभाता है। कई लोगों को रैंक बढ़ाने के लिए बेहतर कैरेक्टर्स का चुनाव करते नहीं आता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में जानेंगे।

Ad

Free Fire MAX में रैंक मोड के लिए 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनका उपयोग खिलाड़ी कर सकते हैं

1) Alok

youtube-cover
Ad

Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती है। साथ ही 5 सेकेंड्स तक HP में भी सुधार देखने को मिलता है। इसका कूलडाउन 70 सेकेंड्स का है।


2) Dimitri

youtube-cover
Ad

Dimitri के पास Healing Heartbeat नाम की ताकत है। इसकी मदद से 3.5 मीटर का ज़ोन बनता है और इसके अंदर रहकर नॉक हुए खिलाड़ी रिवाइव हो जाते हैं। साथ ही आपको हर सेकेंड 3 HP मिलती है। इसका इफेक्ट 10 सेकेंड्स तक रहता है।


3) Jota

youtube-cover
Ad

Jota के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप विरोधियों को नॉक करने पर 10% तक HP बढ़ा सकते हैं। इसमें कोई भी कूलडाउन या समय नहीं है।


4) K

youtube-cover
Ad

K के पास Master of All नाम की ताकत है। इसमें दो तरह के मोड्स आते हैं। इनका उपयोग करके आप EP हासिल कर सकते हैं और फिर उसका HP में कन्वर्जन रेट बढ़ा सकते हैं।


5) Xayne

youtube-cover
Ad

Xayne के पास Xtreme Encounter नाम की ताकत है। इसकी मदद से आपको 120 HP अधिक मिलती है लेकिन यह सिर्फ 6 सेकेंड्स में खत्म हो जाती है। साथ ही ग्लू वॉल्स पर गन्स द्वारा डैमेज बढ़ जाता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने कैरेक्टर्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications