Free Fire MAX में 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जो खिलाड़ियों को इस्तेमाल करना चाहिए

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। कैरेक्टर्स का इस्तेमाल करके आप लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए विरोधियों की हालत खराब कर सकते हैं। कैरेक्टर्स के पास अनोखी ताकत होती है। इससे फाइट्स के दौरान आपको बहुत मदद मिलती है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जो खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जो खिलाड़ियों को इस्तेमाल करना चाहिए

5) Olivia

youtube-cover
Ad

Olivia के पास Healing Touch नाम की ताकत है। इसकी मदद से ट्रीटमेंट आयटम्स का उपयोग और रिवाइव करते हैं, तो 30% तक HP बढ़ जाती है। रिवाइव होने वाले खिलाड़ी अधिक 70 HP पा सकते हैं।


4) Shirou

youtube-cover
Ad

Shirou के पास Damage Delivered नाम की ताकत है। इसकी मदद से आपको डैमेज देने वाले 80 मीटर के अंदर मौजूद विरोधियों की जगह पता चल जाती है। इस कैरेक्टर से आर्मर पेनिट्रेशन 50% बढ़ जाती है।


3) Chrono

youtube-cover
Ad

Chrono के पास Time Turner नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप खुद पर आने वाला डैमेज एक शील्ड लगाकर रोक सकते हैं। आपको और अपके साथियों दोनों को मदद मिलती है। इसका इफेक्ट कुछ सेकेंड्स तक रहता है।


2) K

youtube-cover
Ad

K के पास दो ताकत है। Jiu-Jitsu ताकत से आप EP का कन्वर्जन रेट बढ़ सकते हैं। साथ ही दूसरी ताकत Psychology Mode है। इससे आपकी हर 3 सेकेंड्स में 2 EP बढ़ती है और यह 100 EP तक जाती है।


1) DJ Alok

youtube-cover
Ad

DJ Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 5 सेकेंड्स के लिए हर सेकेंड 5 HP पा सकते हैं। साथ ही मूवमेंट स्पीड 10% तक बढ़ जाती है। यह कैरेक्टर्स काफी ताकतवर है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications