Free Fire MAX में 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें रैंक पुश करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व रहता है क्योंकि इसमें जबरदस्त ताकत रहती है। इससे आप गेम में समय-समय पर फायदा उठा सकते हैं। अलग-अलग कैरेक्टर्स की अलग ताकत रहती है और रैंक पुश करने में कुछ कैरेक्टर्स फायदेमंद रह सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम रैंक पुश करने के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।


5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें रैंक पुश करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है

5) Wukong

youtube-cover

ताकत: Camouflage

Wukong के पास शानदार ताकत है और इससे आप बुश की तरह बन सकते हैं। हालांकि, मूवमेंट स्पीड 10% तक कम हो जाती है। आप छुपकर विरोधियों पर हमला कर सकते हैं और इसका कूलडाउन 300 सेकंड्स का रहता है।


4) Skyler

youtube-cover

ताकत: Riptide Rhythm

Skyler के पास Riptide Rhythm नामा की ताकत है। इससे 5 ग्लू वॉल्स को 50 मीटर की रेंज में तबाह किया जा सकता है और इसके बदले HP मिलती है। इसका कूलडाउन थोड़ा ज्यादा है।


3) Dimitri

youtube-cover

ताकत: Healing Heartbeat

Healing Heartbeat नाम की ताकत से एक हीलिंग ज़ोन बनता है। इसके अंदर रहने से हेल्थ बढ़ती है। साथ ही नॉक हुए खिलाड़ी रिवाइव रह सकते हैं। इसका कूलडाउन 85 सेकंड्स का है।


2) Alok

youtube-cover

ताकत: Drop the Beat

Alok के पास जबरदस्त जबरदस्त ताकत है। इससे ही मूवमेंट स्पीड 10% तक बढ़ जाती है और हर सेकंड 5 HP कुछ सेकंड्स के लिए मिलती है। इसी कारण इसे एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इसका कूलडाउन भी साधारण है।


1) K

youtube-cover

ताकत: Master of All

K के पास Master of All नाम की ताकत है। इससे आप EP के मामले में फायदा उठा सकते हैं और HP कन्वर्जन रेट बढ़ जाता है। साथ ही कूलडाउन कम हो जाता है। इसमें दो अलग-अलग मोड्स मौजूद हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now