Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। इसकी मदद से रैंक सीजन में आपको बहुत फायदा मिलता है। कई नए खिलाड़ी गेम के साथ जुड़े हैं और उन्हें अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जो नए खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Free Fire MAX में 5 तगड़े कैरेक्टर्स जिनका इस्तेमाल नए खिलाड़ी कर सकते हैं
1) Jota

Jota के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इसकी मदद से विरोधियों को नॉक करने पर आपकी 10% तक HP बढ़ती है। आक्रमक प्लेयर्स के लिए इससे बेहतर कैरेक्टर शायद ही उपलब्ध होगा।
2) Dasha

Dasha के पास Partying On नाम की ताकत है। इसकी मदद से गिरने पर डैमेज 30% तक कम हो जाता है और आप 60% तेजी से रिकवर कर सकते हैं। यह कैरेक्टर अच्छा विकल्प है।
3) Nairi

Nairi के पास Ice Iron नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ग्लू वॉल्स को 20% तक रिकवर कर सकते हैं। ग्लू वॉल्स पर पड़ने वाला डैमेज इस तरह से 20% तक कम हो जाता है। इस कैरेक्टर की कीमत 499 डायमंड्स हैं।
4) Shirou

Shirou के पास Damage Delivered नाम की ताकत है। इसकी मदद से आपको विरोधी द्वारा हमला करने पर उसकी जगह 6 सेकेंड्स के लिए पता चल जाती है। शर्त यह है कि 80 मीटर के अंदर विरोधी होना चाहिए। विरोधी के आर्मर की ताकत 50% तक कम हो जाती है।
5) Xayne

Xayne के पास Extreme Encounter नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 120 पॉइंट्स तक अपनी हेल्थ को 6 सेकेंड्स के लिए बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर का इस्तेमाल करके आप ग्लू वॉल्स पर डैमेज भी दे सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)