Free Fire MAX में 5 सबसे शानदार गन्स जो क्लोज रेंज में जीत दिला सकती हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में क्लोज रेंज फाइट्स सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं। मैप छोटे होते हैं और इसी के चलते सभी करीब रहते हैं। इसी के चलते क्लोज रेंज में अमूमन ज्यादा फाइट्स होती हैं। कई लोग यहां अच्छी गन्स का चुनाव नहीं करने के कारण हार जाते हैं। इस आर्टिकल में 5 गन्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें क्लोज रेंज फाइट्स में उपयोग किया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में 5 सबसे शानदार गन्स जिनका क्लोज रेंज में उपयोग किया जा सकता है

1- P90

youtube-cover
Ad

P90 एक ऐसी गन है, जो क्लोज रेंज में जबरदस्त है और मिड रेंज में भी इसे उपयोग किया जा सकता है। इसके एक राउंड में 50 बुलेट्स रहती हैं। इससे स्प्रे करना और आसान हो जाता है।


2- MP40

youtube-cover
Ad

MP40 को आसानी से सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली गन्स में गिना जा सकता है। इसका डैमेज 48 का है और रेट ऑफ फायर भी ज्यादा है। आप कुछ शॉट्स में विरोधी को नॉक कर सकते हैं।


3- MP5

youtube-cover
Ad

MP5 कई लोगों को बहुत ज्यादा पसंद है। इसका डैमेज 48 का है। इस गन का रेट ऑफ फायर और रीलोड स्पीड सही है। आप मीडियम रेंज में भी इस गन को उपयोग कर सकते हैं। क्लोज रेंज में इस गन को सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।


4- M1014

youtube-cover
Ad

M1014 एक शानदार शॉटगन है। इसका डैमेज 94 का है और इसमें 6 बुलेट्स रहती हैं। आपको बता दें कि अगर आप एक या दो सही शॉट क्लोज रेंज में विरोधी पर लगाते हैं, तो वो आसानी से नॉक हो जाएगा।


5- Thompson

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में मौजूद Thompson एक स्थिर गन है। इसका डैमेज 50 का है और रेट ऑफ फायर 77 का है। आप आसानी से कुछ विरोधियों को एक स्प्रे में धराशाई कर सकते हैं। गन में अटैचमेंट्स जोड़कर इसे बेहतर बनाया जा सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications