Free Fire MAX के इतिहास के 5 सबसे ज्यादा शानदार इमोट्स

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में इमोट्स को बहुत पसंद किया जाता है। इमोट्स को मोटिवेट और मनोरंजन दोनों करने के लिए उपयोग किया जाता है। इमोट्स को डायमंड्स खर्च करके हासिल कर सकते है। कई इमोट्स ऐसे हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस आर्टिकल में हम गेम के 5 सबसे अच्छे इमोट्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX के इतिहास के 5 सबसे ज्यादा शानदार इमोट्स

1- Flowers of Love (Rose इमोट)

youtube-cover

Flowers of Love इमोट को असल में 4 साल पहले लाया गया था। यह अभी भी खिलाड़ियों के पसंदीदा इमोट्स में से एक है। इस इमोट में कैरेक्टर घुटने पर बैठकर प्रपोज करने की नकल करता है।


2- FFWC Throne इमोट

Free Fire MAX में FFWC Throne इमोट
Free Fire MAX में FFWC Throne इमोट

FFWC Throne इमोट आसानी से सबसे ज्यादा आकर्षक और खास लगता है। यह इमोट बहुत ज्यादा रेयर है और काफी कम मौकों पर इसकी दोबारा वापसी हुई है। इसमें कैरेक्टर एक सिहासन पर बैठकर राजा की तरह सेलिब्रेट करता है।


3- Pirate's Flag इमोट

इमोट (Image via Pronation/YouTube)
इमोट (Image via Pronation/YouTube)

Pirate Flag इमोट को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इस इमोट को 500 डायमंड्स खर्च करके हासिल किया जा सकता है। इसमें कैरेक्टर पाइरेट फ्लैग के साथ सेलिब्रेट करता हुआ नज़र आता है।


4- LOL इमोट

youtube-cover

LOL आसानी से गेम के सबसे अच्छे इमोट्स में से एक है। इस इमोट को किसी विरोधी का मजाक बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इस इमोट को स्टोर द्वारा आसानी से खरीदा जा सकता है।


5- Tea Time इमोट

गेम Tea Time इमोट बहुत चर्चित है
गेम Tea Time इमोट बहुत चर्चित है

Tea Time इमोट सबसे पहले काफी समय पहले आया था। यह काफी महंगा मिल रहा था। इस इमोट को लगाते ही कैरेक्टर चेयर पर बैठकर चाय पिने की निकल करता है।

(नोट: इस आर्टिकल में पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की राय थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now