Free Fire MAX में 5 जबरदस्त इमोट्स जो खिलाड़ी खरीद सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में इमोट्स को बहुत पसंद किया जाता है। इमोट्स असल में गेम में किसी तरह से फायदा नहीं करते हैं। हालांकि, सेलिब्रेशन करने के लिए प्लेयर्स अमूमन इमोट्स का उपयोग करते हैं। साथ ही आप किल करने के बाद विरोधियों को चिढ़ाने के लिए भी इमोट्स इस्तेमाल कर सकते हैं। गेम में ढेरों इमोट्स हैं और ऐसे में कई लोगों को समझ नहीं आता है कि कौन सा इमोट बेहतर रहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 5 सबसे अच्छे इमोट्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 5 इमोट्स जो खिलाड़ियों को जरूर खरीदने चाहिए

1) Sii!

youtube-cover
Ad

कीमत: 399 डायमंड्स

Sii! इमोट को असल में CR7 के सेलिब्रेशन की तरह माना जा सकता है। रोनाल्डो गोल करने के बाद सेलिब्रेशन करते हैं और उसी तरह आप भी गेम में सेलिब्रेशन कर सकते हैं।


2) LOL

youtube-cover
Ad

कीमत: 399 डायमंड्स

LOL असल में लोगों को बहुत पसंद आता है क्योंकि इससे आप विरोधियों को चिढ़ा सकते हैं। दरअसल, यह इमोट उपयोग करने पर कैरेक्टर पेट पर हाथ रखकर हंसने लगता है।


3) One-Finger Pushup इमोट

youtube-cover
Ad

कीमत: 399 डायमंड्स

One-Finger Pushup आसानी से स्टोर में उपलब्ध है और कई लोग इसे इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इसमें कैरेक्टर सिर्फ एक उंगली पर पुशअप लगाता है।


4) Moon Flip इमोट

youtube-cover
Ad

कीमत: 399 डायमंड्स

Moon Flip इमोट को गेम के सबसे स्टाइलिश विकल्पों में से एक माना जाता है। असल में इस इमोट द्वारा खिलाड़ी समरसॉल्ट मूव परफॉर्म करता है।


5) Easy Peasy इमो

youtube-cover
Ad

कीमत: सामने नहीं आई है

Easy Peasy काफी अच्छा विकल्प है और असल में यह BTS के साथ कोलैबरेशन में आया था। इस इमोट द्वारा आप शॉट्स मारने के बाद बढ़िया तरह से मूव्स दिखा सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में इमोट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications