Free Fire MAX में अभी तक के 5 बेहतरीन इमोट्स 

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में इमोट्स को हर कोई पसंद करता है। मैच के दौरान इमोट्स का उपयोग करके प्लेयर्स मनोरंजन कर सकते हैं। साथ ही लोग इमोट द्वारा विरोधियों को चिढ़ा सकते हैं और अपनी जीत को भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 सबसे अच्छे इमोट्स को लेकर बात करने वाले हैं।


Free Fire MAX में अभी तक के 5 बेहतरीन इमोट्स

5) Cobra Dance इमोट

youtube-cover

Cobra Dance इमोट को काफी समय पहले लाया गया था। इस इमोट में आप डांस कर सकते हैं और अगर सारे प्लेयर्स इसे साथ में इस्तेमाल करेंगे, तो मजा और ज्यादा बढ़ जाएगा। सेलिब्रेशन के लिए यह अच्छा विकल्प है।


4) Flower of Love इमोट

youtube-cover

Flower of Love इमोट बहुत ज्यादा फेमस हैं। इसमें कैरेक्टर एक लाल गुलाब बाहर निकालता है और घुटने पर बैठकर प्रपोज करता है। कई सारे प्लेयर्स मैच में इस तरह की चीज़ें करके मनोरंजन करते हैं।


3) Heartbroken इमोट

youtube-cover

Heartbroken इमोट को पिछले साल रिलीज किया गया था और प्लेयर्स को यह बहुत पसंद आया था। इस इमोट में कैरेक्टर का दिल टूट जाता है और रोते हुए नीचे दी जाता है। दिखने में यह काफी शानदार लगता है।


2) Pirate's Flag इमोट

youtube-cover

Pirate's Flag आसानी से गेम के सबसे पुराने और रेयर इमोट्स में से एक हैं। यह तीन साल पहले आया था और इसमें कैरेक्टर पायरेट फ्लैग निकालकर उसे लहराता है। आजकल यह इमोट मिलना बहुत रेयर हो गया है।


1) FFWC Throne इमोट

youtube-cover

FFWC Throne इमोट को बहुत पसंद किया जाता है। इस रेयर इमोट में एक सिंहासन पर प्लेयर बैठता है और एक तरह से सेलिब्रेशन करता है। यह गेम के सबसे रेयर इमोट्स में से एक भी माना जाता है।

(नोट: इस आर्टिकल में इमोट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment