Free Fire MAX असल में एक मोबाइल गेम है लेकिन इसे PC पर भी खेला जाता है। हालांकि, इसके लिए एम्युलेटर की जरूरत होती है। कई सारे अलग-अलग एम्युलेटर्स हैं, जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 सबसे बढ़िया एम्युलेटर्स को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में 5 जबरदस्त एम्युलेटर्स जो खिलाड़ी अपने PC पर उपयोग कर सकते हैं
1) BlueStacks 5

अगर कोई साधारण PC में गेम खेलना चाहता है और उसके बाद उतने बेहतर प्रोसेसर नहीं है, तो फिर यह तगड़ा विकल्प है।
सिस्टम की जरूरत
- ऑपरेटिंग सिस्टम OS: Windows 7 या उससे
- CPU: Intel or AMD processor
- रैम: 4 GB
- स्टोरेज: 5 GB
2) NoxPlayer

इस एम्युलेटर की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें रिकॉर्ड है और आप गेमप्ले को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं।
सिस्टम की जरूरत
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Windows 7/8/8.1/10 (32-bit/64-bit)
- CPU: Intel/AMD Dual core processor
- GPU: OpenGL 2.0 up
- रैम: 1.5 GB
- स्टोरेज: 1.5 GB
3) LDPlayer

इस एम्युलेटर के पास एक साथ कई सारे गेम्स को खेलने और दोस्तों को इन्वाइट करने का खास फीचर है।
सिस्टम की जरूरत
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Windows 7/8/8.1/10 (32-bit/64-bit)
- CPU: Intel/AMD Dual core processor
- GPU: OpenGL 2.0 up
- रैम: 2 GB
- स्टोरेज: 36 GB
4) GameLoop

Tencent का GameLoop काफी पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें अच्छे ग्राफिक्स और आसान कंट्रोल्स के विकल्प मिल जाते हैं।
सिस्टम की जरूरत
- ऑपरेटिंग सिस्मट: Windows 7, Windows 8.1, Windows 10 (64bit वर्जन जरुरी है)
- CPU: Intel Core i3 560 @ 3.3 GHz or AMD Phenom II X4 945 @ 3.0 GHz
- GPU: NVIDIA GeForce GTX 460 or AMD Radeon HD 5870 (DirectX-11 compliant with 1GB of VRAM)
- DirectX: Version 9.0c
- रैम: 3 GB
- स्टोरेज: 1 GB
5) MEmu Play

इस एम्युलेटर के पास अनोखे फीचर्स हैं। साथ ही इसके कंट्रोल्स बहुत आसान हैं। आप एक से दूसरे गेम में तेजी से स्विच कर सकते हैं।
सिस्टम की जरूरत
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Windows 7/8/8.1/10 (32-bit/64-bit)
- CPU: Intel/AMD Dual core processor
- GPU: OpenGL 2.0 up
- रैम: 2 GB
- स्टोरेज: 2 GB
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद एम्युलेटर्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)
