Free Fire MAX के OB36 अपडेट में 5 सबसे शानदार फीचर्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Garena ने कुछ समय पहले ही Free Fire MAX के OB36 अपडेट को रिलीज किया है। इस अपडेट को लेकर हर कोई बहुत उत्साहित थे और इसके साथ गेम नए फीचर्स को लाया गया है वहीं कुछ फीचर्स को अपडेट या चेंज किया गया है। इस अपडेट में कुछ ऐसे फीचर्स थे, जो बहुत ही शानदार रहे थे। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के अंतिम अपडेट के 5 सबसे अच्छे फीचर्स को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX के OB36 अपडेट में 5 सबसे अच्छे फीचर्स

5) नए हथियार

Gloo Melter ग्रेनेड आया है (Image via Garena)
Gloo Melter ग्रेनेड आया है (Image via Garena)

Free Fire MAX में हथियारों में बदलव देखने को मिला है। दरअसल, गेम में Treatment Laser Gun को जोगा है और इससे आप हेल्थ बढ़ाते हुए विरोधियों को डैमेज दे सकते हैं। साथ ही.नया Gloo Melter ग्रेनेड जोड़ा गया है।

Ad

4) Clash Squad Mode - Nexterra

क्लैश स्क्वाड मोड में इसे शामिल किया गया है (Image via Garena)
क्लैश स्क्वाड मोड में इसे शामिल किया गया है (Image via Garena)

क्लैश स्क्वाड मोड में 4v4 फाइट्स देखने को मिलती है और यह एक छोटे एरिया में होती है। इस अपडेट में नया Nexterra मैप आया है। इसमें एंटी ग्रेविटी जोन और मैजिक पोर्टल है। इसी वजह से मोड जरूर थोड़ा रोचक है।

Ad

3) नया कैरेक्टर – Tatsuya

Tatsuya को गेम में जोड़ा जाएगा (Image via Garena)
Tatsuya को गेम में जोड़ा जाएगा (Image via Garena)

Free Fire MAX की अंतिम अपडेट्स के साथ गेम में कैरेक्टर्स को जोड़ा गया है। इस नए कैरेक्टर का नाम Tatsuya है और इसे OB36 अपडेट के साथ लाया गया है। Tatsuya के पास Rebel Rush नाम की ताकत है।

Ad

2) रिपोर्ट पर जल्दी जवाब मिलेगा

आपको फीडबैक मिलेगा (Image via Garena)
आपको फीडबैक मिलेगा (Image via Garena)

Free Fire MAX में कई बार साथी अपने पार्टनर को ही धोखा दे देता है। इससे जरूर थोड़ा नुकसान होता है और पहले रिपोर्ट करने मर जल्दी मदद नहीं मिलती थी। अभी यह चीज़ बदल गई है और आपको डेवलपर्स से तुरंत मदद मिलती है।

Ad

1) गन स्किन्स हासिल करने का मौका

Ad

गन स्किन्स को Free Fire MAX में काफी पसंद किया जाता है। इससे गन्स के लुक्स और स्टैट्स में सुधार देखने को मिलता है। OB36 के रिलीज के साथ एक लाइफटाइम सिस्टम आएगा और इससे आप गेम में मुफ्त गन स्किन हासिल कर पाएंगे। आपको हर दिन 1% लाइफटाइम प्रोग्रेस मिलेगी और आप 100% तक पहुंचने पर हमेशा के लिए एक गन स्किन मिलेगी। यह चीज़ दोहराई जा सकती है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने नए अपडेट को लेकर बात की है। कई पुराने फीचर्स को हटा या चेंज कर दिया गया है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications