Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में ढेरों तरह के कैरेक्टर्स मौजूद हैं। इन कैरेक्टर्स के पास अनोखी ताकत रहती है और इनका उपयोग करके आपको गेम में फायदा हो सकता है। गेम में मेल और फीमेल कैरेक्टर्स भी मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम 5 सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 5 सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स
1- Dasha

Dasha के पास Partying On नाम की ताकत है। इसकी मदद से गिरने पर डैमेज 30% तक कम हो जाता है और हेल्थ की रिकवरी 60% तक तेजी से हो जाती है। इससे रिकोईल भी कम हो जाता है।
2- Moco

Moco के पास Hacker’s Eye नाम की ताकत है। इसकी मदद से आपको कुछ सेकेंड्स के लिए आपको और आपके साथियों को विरोधी की जगह पता चल जाती है। कुछ सेकेंड्स के लिए इफेक्ट रहता है।
3- Kelly

Kelly के पास Dash नाम की ताकत है। इसकी मदद से स्प्रिंट करने की स्पीड 1% तक बढ़ जाती है और लेवल बढ़ाने पर स्पीड तेज हो जाती है।
4- A124

A124 के पास Thrill of Battle नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से आप किसी भी कैरेक्टर की स्किल को रोक देता है। आपका विरोधी एक रेंज में आने के बाद अपनी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
5- Laura

Laura के पास Sharp Shooter नाम की ताकत है। इसकी मदद से स्कोप खोलने पर एक्यूरेसी में सुधार देखने को मिलता है। यह कैरेक्टर आपको लॉन्ग रेंज में फायदा करा सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स के हिसाब से थोड़ी अलग रह सकती है।)