Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में फीमेल कैरेक्टर्स को कई लोग उपयोग करना पसंद करते हैं लेकिन इन्हें अमूमन कमजोर समझा जाता है। रैंक मोड में कुछ कैरेक्टर्स फायदेमंद रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 सबसे बढ़िया फीमेल कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX के 5 जबरदस्त फीमेल कैरेक्टर्स जिन्हें रैंक मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है
1) Dasha

Dasha के पास Partying On नाम की ताकत है। इसी मदद से गिरने पर होने वाले डैमेज को 30% तक कम किया जा सकता है। आप ऊंची जगहों से आसानी से कूद सकते हैं। इसके साथ ही रिकवरी का समय भी 60% तक कम हो जाता है। इस कैरेक्टर की मदद से रिकोईल पर भी कंट्रोल किया जा सकता है।
2) A124

A124 के पास Thrill of Battle नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप विरोधी के किसी भी कैरेक्टर की ताकत को रोक सकते हैं। वो फाइट्स के दौरान अपने कैरेक्टर की ताकत का उपयोग ही नहीं कर पाएगा।
3) Laura

Laura के पास Sharp Shooter नाम की ताकत है। अगर आप लॉन्ग रेंज गन उपयोग करते हैं, तो फिर यह अच्छा विकल्प रह सकता है। जैसे ही आप स्कोप खोलेंगे, तो हमला करने पर एक्यूरेसी 10% तक बढ़ जाएगी।
4) Moco

Moco के पास Hacker’s Eye नाम की ताकत है। अगर आप किसी विरोधी पर शॉट लगाते हैं, तो फिर दो सेकेंड्स के लिए उसकी जगह पता चल जाती है। लेवल बढ़ाने पर इसका इफेक्ट बढ़ जाता है।
5) Kapella

Free Fire MAX में Kapella कैरेक्टर के पास Healing Song नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप हीलिंग आयटम्स का इफेक्ट बढ़ा सकते हैं और स्किल्स में भी 10% तक सुधार देखने को मिलता है। आप विरोधी पर पड़ने वाले HP लॉस को भी 20% तक कम कर सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में अलग रह सकती है।)