गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए कैरेक्टर्स का चुनाव सही तरह से होना सबसे अहम चीज़ है। Free Fire में मेल और फीमेल कैरेक्टर्स दोनों मौजूद हैं और उनके पास अनोखी ताकत है। कई लोग रैंक पुश करते हैं और अगर उनके पास सही कैरेक्टर होगा तो वो अच्छी तरह रैंक पुश कर पाएंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire में रैंक पुश करने के लिए सबसे जबरदस्त फीमेल कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में रैंक पुश करने के लिए 5 सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स
5) A124

A124 के पास Thrill of Battle नाम की ताकत है। इस ताकत का उपयोग करते हुए आप 20 EP को आसानी से HP में बदल सकते हैं। इसका कूलडाउन 10 सेकंड्स का है और 4 सेकंड्स तक इसका इफेक्ट रहता है।
4) Steffie

Steffie के पास Painted Refuge नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप बुलेट और ग्रेनेड्स का डैमेज कम कर सकते हैं। आपको इस कैरेक्टर की मदद से खुद का बचाव करने में काफी मदद मिलेगी।
3) Laura

Laura में Sharp Shooter नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से जब आप फाइट्स के दौरान स्कोप खोलेंगे तो सबसे ज्यादा लेवल पर 30% तक गन की एक्यूरेसी बढ़ जाएगी।
2) Dasha

Dasha के पास Partying On नाम की ताकत है। इससे गिरने पर डैमेज होने की संख्या 30% तक कम हो जाएगी। साथ ही गन का रेकोईल भी कम हो जाता है। आपको बेहतर तरीके से निशाने लगाने में मदद मिलती है।
1) Xayne

Xayne कैरेक्टर की मदद से आपको कुछ समय के लिए 80 HP मिलती है और यह समय के साथ कम होती रहती है। आपको फाइट्स के दौरान इससे फायदा होगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सही की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग रह सकती है।