Garena Free Fire me 40 कैरेक्टर्स मौजूद हैं। आप इन कैरेक्टर्स को गोल्ड कोइंस या डायमंड्स की मदद से खरीद सकते हैं। इस गेम में मेल और फीमेल दोनों कैरेक्टर्स मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम 5 फीमेल कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है।
Free Fire में 5 जबरदस्त फीमेल कैरेक्टर्स जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है
#1 - Moco
Moco के पास Hacker’s Eye नाम की ताकत है। आप इसकी ताकत से शॉट लगने पर दुश्मन की जगह पता कर सकते हैं। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#2 - Laura

Laura कैरेक्टर को 8000 गोल्ड कोइंस से खरीदा जा सकता है। इसकी ताकत Sharp Shooter है। इससे स्कोप लगाने पर एक्यूरेसी बढ़ जाती है। लेवल बढ़ाने पर आपको ज्यादा फयदा होता है।
#3 - Misha
Misha को गेम के सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से गिना जाता है। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है इसके बाद Afterburner नाम की ताकत है। साथ ही ड्राइविंग की स्पीड बढ़ जाती है और गाड़ी में बैठकर डैमेज लगने की संख्या कम हो जाती है।
#4 - Nikita

Nikita के पास Firearms Expert नाम की ताकत है। इससे आप 4% तेजी से गन को रीलोड कर सकते हैं। इस कैरेक्टर को 2000 गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है।
#5 - Paloma

Paloma के पास Arms-dealing नाम की ताकत है। इससे आप बैग में बिना जगह घेरे AR की 30 अधिक एमो ले सकते हैं। सबसे ज्यादा लेवल पर आप 180 AR एमो तक रख सकते हैं। यह कैरेक्टर 8000 गोल्ड कोइंस की मदद से खरीदा जा सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में खिलाड़ियों ने कैरेक्टर्स अपनी पसंद से लिए हैं। सभी की पसंद अलग-अलग रह सकती है।)