Free Fire में 35 अलग-अलग कैरेक्टर्स मौजूद है। हाल ही में Chrono को इसमें जोड़ा गया है। Free Fire में कई गेम मोड्स है और क्लैश स्क्वाड मोड उसमे से एक है। इस मोड को काफी पसंद किया जाता है और अगर आप इस मोड को खेलते हैं तो ये कैरेक्टर्स आपके लिए बढ़िया होंगे।
2020 में Free Fire के अंदर क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स
#1 - Chrono

Chrono को हाल ही में जोड़ा गया है और इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमजे को कई हद तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 15% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 50 सेकंड्स है।
#2 - DJ Alok

Alok नाम का कैरेक्टर प्रसिद्ध DJ Alok Petrillo पर आधारित है। DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#3 - Jai

Jai गेम के नए नए कैरेक्टर्स में से एक है और ये काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो रहा है। असल में ये बॉलीवुड एक्टर ह्रितिक रोशन पर आधारित है और ये Free Fire में पहला भारतीय कैरेक्टर है।इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है।
#4 - Kapella

Kapella की ताकत हीलिंग सॉन्ग है। इस ताकत से वो हीलिंग आइटम्स की ताकत 10% तक बढ़ा देती हैं। इसके साथ ही इससे HP का नुकसान भी 20% तक तक कम होता है।
#5 - Hayato
Hayato को Free Fire का सबसे बढ़िया और ताकतवर कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसे 499 डायमंड्स या 8000 गोल्ड कोइंस में हासिल किया जा सकता है। उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा।