Free Fire में 5 सबसे शानदार एक्टिव कैरेक्टर्स जिन्हें 2022 में इस्तेमाल किया जा सकता है

Free Fire image via ff.garena.com
Free Fire image via ff.garena.com

गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में एक्टिव और पैसिव ताकत वाले कैरेक्टर्स मौजूद रहते हैं। पैसिव कैरेक्टर्स पूरे मैच के दौरान एक्टिव रहते हैं लेकिन एक्टिव स्किल्स वाले कैरेक्टर्स थोड़े समय के लिए एक्टिव होते हैं। साथ ही कुछ समय बाद यह बंद हो जाते हैं। Free Fire में कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं जिन्हें 2022 में उपयोग करना काफी अच्छा विकल्प रहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 एक्टिव कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें 2022 में उपयोग किया जाना चाहिए।


Free Fire में 5 सबसे शानदार एक्टिव कैरेक्टर्स जिन्हें 2022 में इस्तेमाल किया जा सकता है

5) Wukong

Free Fire में Wukong (Image via Garena)
Free Fire में Wukong (Image via Garena)

ताकत- Camouflage (एक्टिव)

Free Fire में Wukong से आपको फायदा होगा क्योंकि आप बुश बन जाएंगे और आपकी मूवमेंट स्पीड में थोड़ा फायदा होगा। इसका इफेक्ट 10 सेकंड्स तक रहता है और कूलडाउन 300 सेकंड्स का है।।


4) Dimitri

Free Fire में Dimitri (Image via Garena)
Free Fire में Dimitri (Image via Garena)

ताकत - Healing Heartbeat (एक्टिव)

इस कैरेक्टर की मददद से एक छोटा जोन बन जाता है और आप इसके अंदर हेल्थ बढ़ा सकते हैं। साथ ही खिलाड़ी अपने-आप रिवाइव हो सकते है। इसका इफेक्ट 10 सेकंड्स है और कूलडाउन 85 है।


3) Alok

Free Fire में Alok (Image via Garena)
Free Fire में Alok (Image via Garena)

ताकत - Drop the Beat (एक्टिव)

Free Fire में इस कैरेक्टर से आपकी स्पीड बढ़ जाती है और HP में भी फायदा होता है। इसका कूलडाउन कम है और इफेक्ट 5 सेकंड्स तक रहता है।


2) Skyler

Free Fire में Skyler (Image via Garena)
Free Fire में Skyler (Image via Garena)

ताकत - Riptide Rhythm (एक्टिव)

Skyler की मदद से आपको ग्लू वॉल्स डैमेज करने में मदद मिलेगी और वॉल्स के डैमेज होने पर आपको HP मिलेगी। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स का है।


1) K (Captain Booyah)

Free Fire में K (Image via Garena)
Free Fire में K (Image via Garena)

ताकत - Master of All (एक्टिव)

Free FIre में K कैरक्टर से आपको EP के मामले में फायदा होता है। साथ ही आप EP को HP में बदल सकते हैं। इसी वजह से यह कैरेक्टर खास है।

नोट: लेखक ने इस आर्टिकल में अपने अनुसार Free Fire कैरेक्टर्स को चुना है। सभी की पसंद अलग-अलग रह सकती है।