Garena Free Fire में कैरेक्टर्स और पेट्स को मैचों का काफी ज्यादा अहम हिस्सा माना जाता है। कैरेक्टर्स की खास ताकत से खिलाड़ी आसानी से मुकाबलों में जीत हासिल कर सकते हैं। Free Fire के डेवलपर्स ने कई सारे सेलिब्रिटी के साथ काम किया हुआ है। इस वजह से गेम में कई सारे कैरेक्टर्स हैं जो असल जीवन के सेलिब्रिटीज़ पर आधारित है।
Free Fire में 5 महत्वपूर्ण कैरेक्टर्स जो असल जीवन पर आधारित है
#1 Chrono
क्रिस्टिआनो रोनाल्डो एक मशहूर फुटबॉलर है। उनका यह कैरेक्टर Chrono नाम से है। यह कैरेक्टर 600 डैमेज को रोक सकता है। इसकी मूवमेंट स्पीड 30% तक बड़ी जाती है। खराब बात तो यह है कि इसका कूलडाउन ज्यादा है।
#2 DJ Alok

DJ Alok कैरेक्टर को नवंबर 2019 में लाया गया था। Free Fire ने DJ Alok Petrillo के साथ पार्टनरशिप की थी और इसके बाद गेम में उनके नाम का कैरेक्टर लाया गया। इससे मूवमेंट स्पीड बढ़ती है और HP में फायदा होगा।
#3 K (Captain Booyah)

K का कैरेक्टर अमेरिकी रिकॉर्ड प्रोड्यूसर और DJ KSHMR पर आधारित है। इस कैरेक्टर की मदद से आप EP में फायदा करा सकते हैं।
#4 Luqueta

Luqueta कैरेक्टर को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, यह कैरेक्टर ब्राजील के प्रसिद्ध फुटबॉलर लुकास पाकेटा पर आढ़ैत है। उनका नाम Lucas और Paqueta से मिलकर बना है। इसकी मदद से आपको हर ग्राउंड किल पर HP मिलती है।
#5 Wolfrahh

Wolfrahh असल में एक स्ट्रीमर पर आधारित है। यह कैरेक्टर Leif पर बना हुआ है। इसकी ताकत Limelight है। फाइट्स के दौरान इस कैरेक्टर से काफी ज्यादा फायदा हो सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार 5 सबसे बेहतर कैरेक्टर्स के बारे में बात की है।)