Garena Free Fire के 35 अलग-अलग कैरेक्टर्स है। इसमें से कई कैरेक्टर्स नकली है वहीं कुछ असल जीवन के व्यक्तियों पर आधारित है। इसलिए हम 5 असल जीवन के Free Fire कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire के 5 कैरेक्टर्स जो प्रसिद्ध लोगों पर आधारित है
#1 Chrono
क्रिस्टिआनो रोनाल्डो का कैरेक्टर Free Fire में आ गया है। Chrono को हाल ही में जोड़ा गया है और इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमजे को कई हद तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 15% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 50 सेकंड्स है।
#2 DJ Alok

Alok नाम का कैरेक्टर प्रसिद्ध DJ Alok Petrillo पर आधारित है। DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire की तरह 5 गेम्स जिन्हें छोटे फोन्स में आसानी से खेला जा सकता है
#3 K (Captain Booyah)

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ासकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
#4 Luqueta

Luqueta असल में प्रसिद्ध ब्राजीलियन फुटबॉलर लुकास पॅकेटा पर आधारित है। Luqueta असल में Lucas और Paqueta का कॉम्बिनेशन है।
Luqueta की ताकत है कि हर किल के साथ खिलाडी की 35 HP बढ़ती हैं। खिलाडी इसे कैरेक्टर रॉयल द्वारा हासिल कर सकते हैं।
#5 Wolfrahh

Wolfrahh का कैरेक्टर असल में प्रसिद्ध स्ट्रीमर लीफ पर आधारित है। इसकी ताकत लाइमलाइट है। इससे मदद से हेडशॉट्स का डैमेज 3% से 25% प्रतिशत तक कम हो जाता है। साथ ही उसके पैर का डैमेज बढ़ है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire गिल्ड के लिए 60 सबसे अच्छे और स्टाइलिश नामों के विकल्प