Free Fire MAX में रैंक मैचों के अंदर K/D रेश्यो को बढ़ाने के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX को काफी सारे लोग खेलना पसंद करते हैं। हर कोई गेम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ज्यादा किल्स करना चाहता है। कैरेक्टर्स की मदद से आप फाइट्स जीत सकते हैं और अपने K/D रेश्यो को मेंटेन कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स

5) Jota

youtube-cover
Ad

Jota कैरेक्टर Free Fire MAX में आक्रमक खिलाड़ियों के लिए शानदार विकल्प है। इस कैरेक्टर के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इसकी मदद से जब ही आप विरोधी पर हमला करेंगे तो आपो कुछ अंक मिलेंगे। आप विरोधी को किल या नॉक करके 10% HP बढ़ा सकते हैं।.


4) Maro

youtube-cover
Ad

Maro को Free Fire MAX में लॉन्ग रेंज की फाइट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस कैरेक्टर के पास Falcon Fervor नाम की ताकत है। अगर कोई विरोधी अगर दूर है तो इसे ज्यादा डैमेज पड़ेगा। इसी वजह से अगर आप स्नाइपर या मार्क्समेन गन का उपयोग करते हैं तो यह कैरेक्टर उपयोगी रहेगा।


3) Hayato

youtube-cover
Ad

Hayato को Free Fire MAX के सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स में गिना जा सकता है। इस कैरेक्टर के पास Bushido नाम की ताकत है। इससे HP लॉस 10% तक कम होता है और आपको आर्मर पेनिट्रेशन 7.5% तक बढ़ जाएगा। फाइट्स के दौरान Hayato शानदार विकल्प रहेगा।


2) Wolfrahh

youtube-cover
Ad

Wolfrahh के पास Limelight नाम की ताकत है और इससे हर किल पर कैरेक्टर ताकतवर होते जाता है। आपके ऊपर लगे हेडशॉट का डैमेज प्रतिशत 3% तक कम हो जाता है और विरोधी के पैरों का डैमेज बढ़ जाता है। लेवल बढ़ाने से यह कैरेक्टर ज्यादा बेहतर विकल्प बन जाता है।


1) Rafael

youtube-cover
Ad

Rafael कैरेक्टर के पास Dead Silent नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद सेप स्नाइपर या मार्क्समेन गन का उपयोग करने पर आवाज नहीं जाती है। साथ ही ब्लीड-आउट रेट 20% तक बढ़ जाता है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications