गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में कैरेक्टर्स की मदद से आपको फाइट्स में फायदा होता है क्योंकि हर एक कैरेक्टर के पास अलग ताकत होती है। कई लोग Free Fire में Antonio का उपयोग करते हैं और यह कैरेक्टर काफी बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं जो Antonio की तरह ही शानदार है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Antonio की तरह Free Fire में 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में Antonio की तरह 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें 2022 में उपयोग किया जा सकता है
1- Xayne

Xayne कैरेक्टर कुछ हद तक Antonio की तरह ही है। यहां आपको 80 HP मिलती है जो समय के साथ कम होती रहती है। आपको ग्लू वॉल्स और शील्ड्स के मामले में भी इस कैरेक्टर से फायदा होता है।
2- Paloma

Antonio का उपयोग करके आप अधिक HP पा सकते हैं। दूसरी ओर Paloma का काम थोड़ा अलग है। आप इस कैरेक्टर की मदद से 45 अधिक एमो पा सकते हैं। इससे आपको फाइट्स में फायदा मिलेगा।
3- Olivia

Olivia कैरेक्टर की मदद से रिवाइव हुए प्लेयर को 35 अधिक HP मिलती है। Antonio में राउंड की शुरुआत में HP मिलती है लेकिन इस कैरेक्टर द्वारा रिवाइव होने पर खिलाड़ियों को HP मिलती है।
4- Leon

Leon कैरेक्टर को ज्यादा लोगों द्वारा उपयोग नहीं किया जाता है। हालांकि, आपको इससे काफी फायदा मिल सकता है। फाइट्स में सर्वाइव करने के बाद आपको 5 HP मिलती है।
5- A124

A124 कैरेक्टर की मदद से आप EP को HP में बदल सकते हैं। अगर आपके पास EP है और आप यह कैरेक्टर उपयोग कर रहे हैं तो फिर आपको समय-समय HP मिलती रहेगी।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग रह सकती है।)