गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद हैं और Chrono को एक प्रसिद्ध कैरेक्टर माना जा सकता है। इस कैरक्टर को कई लोग उपयोग करते हैं क्योंकि यह काफी ज्यादा ताकतवर है। इसी की तरह कई ऐसे कैरक्टर्स हैं जिनका उपयोग करके खिलाड़ी फायदा उठा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire के अंदर Chrono की तरह 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें 2022 में उपयोग किया जा सकता है।
Free Fire में Chrono की तरह 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनका इस्तेमाल 2022 में किया जा सकता है
1- DJ Alok
Chrono की तरह DJ Alok को एक ताकतवर विकल्प माना जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से HP में फायदा होता है और आप अपने साथियों की भी मदद कर सकते हैं। साथ ही मूवमेंट स्पीड भी बढ़ती है। इसी वजह से यह कैरेक्टर काफी खास है।
2- Kelly

Chrono से मूवमेंट स्पीड बढ़ती है। उसी तरह Kelly का उपयोग करते हुए आप अपनी स्प्रिंटिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं। Kelly की मदद आप जल्दी जोन में जा सकते हैं या फिर एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकते हैं।
3- Antonio

Antonio की मदद से आपको हर राउंड की शुरुआत में 10 अधिक HP मिलती है। अगर आप Clash Squad या TDM खेल रहे हैं तो फिर Antonio से आपको जरूर फायदा होगा। इसी कारण इस कैरेक्टर को ताकतवर माना जाता है।
4- Kapella

Kapella कैरेक्टर की मदद से आपको काफी फायदा होगा। इस कैरेक्टर की मदद से हीलिंग आयटम्स की ताकत बढ़ जाती है और आपको HP में फायदा होता है। इसके अलावा HP लॉस भी कम कर देता है।
5- Joseph

Joseph से आपको काफी फायदा होगा। अगर आपको मैच के दौरान डैमेज पड़ता है तो आपकी मूवमेंट स्पीड अपने आप बढ़ जाएगी। इस कैरेक्टर से आप जल्द ही कवर में जा पाएंगे।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरक्टर्स को लेकर अलग हो सकती है।)