गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। इन कैरेक्टर्स की मदद से आप Free Fire में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। Clu कैरेक्टर से हर कोई परिचित होगा। कुछ महीनों पहले ही इस कैरेक्टर को लाया गया। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं जो Clu की तरह ही आपके लिए फायदेमंद रह सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Clu की तरह 2022 में Free Fire के 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में Clu की तरह 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें 2022 में उपयोग किया जा सकता है
1- Kapella

Clu कैरेक्टर से आपको फाइट्स में काफी फायदा मिलता है। उसी तरह Kapella का उपयोग करते हुए आपको काफी मदद मिलेगी। Kapella कैरेक्टर की मदद से HP लॉस कम हो जाता है और हीलिंग आयटम्स की ताकत बढ़ जाती है।
2- Maro

Maro कैरेक्टर को उतना उपयोग नहीं किया जाता है लेकिन यह आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। दूसरी के हिसाब से आपके हथियार का डैमेज बढ़ता है। आपको फाइट्स के दौरान काफी मदद मिलती है।
3- Moco

Moco कैरेक्टर से आपको दुश्मन की जगह पता लग सकती है। दरअसल, इससे आपको और आपके साथियों को दुश्मन द्वारा आए शॉट की जगह पता चल जाती है। Clu की तरह यह फाइट्स के दौरान मददगार है।
4- Otho

अगर आप आक्रमक खिलाड़ी हैं तो आपको इस कैरेक्टर द्वारा फायदा हो सकता है। Otho कैरेक्टर की मदद से जब एक खिलाड़ी को नॉक कर देंगे तो 25 मीटर के अंदर मौजूद दूसरे खिलाड़ी की जगह भी पता चल जाएगी।
5- Shirou

Shirou कैरेक्टर से आपको दुश्मन की जगह पता चल जाएगी। दरअसल, अगर 80 मीटर के अंदर आपको डैमेज पड़ता है तो फिर Shirou कैरेक्टर की मदद से दुश्मन की जगह 6 सेकंड्स के लिए पता चल जाएगी।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग रह सकती है।