गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में कई सारे कैरेक्टर्स मौजूद हैं और लगभग सभी कैरेक्टर्स के पास अनोखी ताकत है। Dasha कैरेक्टर के बारे में कई लोगों को पता होगा। इस कैरेक्टर का उपयोग करते हुए खिलाड़ी मैचों में फायदा उठा सकते हैं। यह कैरेक्टर काफी ताकतवर है लेकिन कुछ ऐसे भी कैरेक्टर्स हैं जो इसी की तरह अनोखे और उपयोगी है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Dasha की तरह 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में Dasha की तरह 5 जबरदस्त और खास कैरेक्टर्स के विकल्प
1- Skyler

Dasha के पास एक अनोखी ताकत है। उसी तरह Skyler के पास भी काफी अनोखी ताकत है। खिलाड़ी इस कैरेक्टर की मदद से दुश्मनों की ग्लू वॉल को डैमेज आकर सकते हैं और इससे उन्हें HP भी मिलेगी।
2- Laura

Dasha की मदद से गन का रेकोईल कम हो जाता है। उसी तरह Laura की मदद से गन की एक्यूरेसी बढ़ जाती है। आपको बेहतर तरीके से निशाना लगाने में मदद मिलेगी और फाइट्स के दौरान जीत दर्ज करने के चांस भी बढ़ जाते हैं।
3- Kapella

Kapella कैरेक्टर का अगर सही तरह से उपयोग किया जाए तो यह काफी फायदेमंद रह सकता है। इस कैरक्टर की मदद से हीलिंग आयटम्स की ताकत बढ़ जाती है और अपने साथी का HP लॉस कम हो जाता है।
4- Hayato

Hayato कैरेक्टर के पास काफी अनोखी ताकत है। आपको इस कैरेक्टर की मदद से जबरदस्त फायदा मिलेगा। जैसे ही आपकी HP कम होगी तो आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाएगा। लेवल बढ़ाने से आर्मर पेनिट्रेशन काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसी वजह से यह कैरेक्टर मददगार रहेगा।
5- Steffie

Steffie कैरेक्टर को ज्यादा लोग उपयोग नहीं करते हैं लेकिन यह कैरेक्टर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। Steffie कैरेक्टर की मदद से Free Fire में आप ग्रेनेड्स का डैमेज कम कर सकते हैं और बुलेट्स का डैमेज भी कुछ हद तक कम कर सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने कैरेक्टर्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग-अलग रह सकती है।)