Free Fire को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। इन कैरेक्टर्स के पास अनोखी ताकत है और मैचों के दौरान आपको इन कैरेक्टर्स से फायदा मिलता है। आप आसानी से फाइट्स जीत सकते हैं। Dimitri कैरेक्टर के नाम से हर कोई परिचित होगा। यह कुछ नए कैरेक्टर्स में से एक है। कुछ ऐसे मौजूदा कैरेक्टर्स हैं जो Dimitri की तरह ही बढ़िया काम करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Dimitri की तरह 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में Dimitri की तरह 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स
1- A124

A124 कैरेक्टर काफी ज्यादा उपयोग होता है। इस कैरेक्टर की मदद से आप EP को HP में बदल सकते हैं। इसका कूलडाउन 90 सेकंड्स का रहता है। Dimitri की तरह यह भी HP बढ़ाने में मदद करता है।
2- Alok

Alok कैरेक्टर के नाम से हर कोई परिचित होगा। इससे आपको और आपके साथियों को कुछ सेकंड्स तक मुफ्त में HP मिल जाती है। इसी कारण यह कैरेक्टर काफी ज्यादा लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है।
3- Luqueta

Luqueta कैरेक्टर से आपको हर किल पर HP मिलती है। अगर आप ज्यादातर आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते और लगातार किल करते हैं तो फिर इस कैरेक्टर से आपको फायदा जरूर मिलेगा। आप एक किल से 8 HP तक बढ़ा सकते हैं।
4- Olivia

Dimitri में आपके दोस्त आसानी से बिना किसी मदद से रिवाइव हो सकते हैं। साथ ही 15 सेकंड्स तक HP मिलती है। Olivia के साथ Free Fire में रिवाइव होने पर 6 अधिक HP मिलेगी।
5- Antonio

Antonio की मदद से आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है। अगर आप Clash Squad मोड खेलते हैं तो फिर आपको राउंड की शुरुआत में अधिक HP मिलेगी जिससे आपको बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय रखी है। कैरेक्टर्स को लेकर हर एक खिलाड़ी की पसंद अलग रह सकती है।