गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व रहता है। कैरेक्टर्स की मदद से आपको फाइट्स में जीत दर्ज करने में मदद मिलती है। Jota कैरेक्टर के नाम से हर कोई परिचित होगा। आप Jota की मदद से SMG या शॉटगन से किल करने पर HP बढ़ा सकते हैं। इसी वजह से यह कैरेक्टर काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं जो Jota की तरह शानदार है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Jota की तरह 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में Jota की तरह 5 जबरदस्त और खास कैरेक्टर्स
1- Andrew

Andrew कैरेक्टर को खिलाड़ी नजरअंदाज करते हैं लेकिन यह एक शानदार विकल्प रहेगा। इसकी मदद से वेस्ट की ताकत ज्यादा नहीं गिरती है। आपको लेवल बढ़ाने पर फाइट्स के दौरान काफी फायदा होगा। Jota की तरह इससे आपको HP में फायदा होगा। दरअसल, इसमें अपनी HP कम गिरेगी।
2- Nikita

Jota को SMG उपयोग करने वाले कई खिलाड़ी उपयोग करते हैं। Nikita कैरेक्टर उनके लिए अच्छा विकल्प रहेगा। दरअसल, आप Nikita कैरेक्टर की मदद से SMG गन को 4% तेजी से रीलोड कर सकते हैं।
3- Miguel

Miguel की मदद से आपको हर एक किल पर HP मिलेगी। देखा जाए तो यह Jota की तरह ही है। Jota की मदद से HP बढ़ती है और इस कैरक्टर से EP में फायदा होगा। इसी वजह से आपको Miguel कैरक्टर का उपयोग करना चाहिए।
4- Luqueta

Luqueta कैरेक्टर की मदद से Free Fire में आपको हर किल पर HP मिल सकती है। इसमें आप किसी भी गन का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको आक्रमक तरीके से खेलना पसंद है तो यह कैरेक्टर काफी फायदेमंद रहेगा।
5- Shani

Shani कैरेक्टर का इस्तेमाल करते हुए आप अपने आर्मर की ताकत को बढ़ा सकते हैं। दरअसल, हर किल के साथ आर्मर की ताकत 10 प्रतिशत तक बढ़ती है और इसी वजह फाइट्स के दौरान आपको फायदा मिलता है।
(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग-अलग रह सकती है।)