गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में कई अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स मौजूद हैं। इन कैरेक्टर्स के पास अलग-अलग ताकत है और आपको फाइट्स के दौरान इनसे मदद मिलती है। Kapella कैरेक्टर के नाम से हर कोई परिचित होगा। इस कैरेक्टर के पास अनोखी ताकत है और आपको इससे हीलिंग में फायदा होता है। कई ऐसे कैरेक्टर्स हैं जो Kapella की तरह ही जबरदस्त हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire में Kapella की तरह 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में Kapella की तरह 5 शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें 2022 में उपयोग किया जा सकता है
1- Olivia

Kapella कैरेक्टर की मदद से HP बढ़ाने में फायदा होता है। Olivia कैरेक्टर से रिवाइव किए गए खिलाड़ी को अधिक HP मिलती है और इससे मैच में आपको फायदा होगा।
2- Antonio

Antonio आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है। इस कैरेक्टर से आपको मैच या राउंड की शुरुआत में अधिक HP मिल जाती है। इसी वजह से फाइट्स के दौरान आपके पास दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करने का मौका होता है।
3- Jota

Jota कैरेक्टर की मदद से आपको मुफ्त में HP मिल सकती है। अगर आप SMG या शॉटगन से किल करते हैं तो फिर आपको उसके बदले HP मिलती है। आपको गेम के दौरान इसी कारण फायदा हो सकता है।
4- Luqueta

Luqueta कैरेक्टर का उपयोग करके आक्रमक खिलाड़ी काफी फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, Jota की तरह ही इस कैरेक्टर से आपको HP में फायदा होता है और आप अपनी मनपसंद गन का उपयोग कर सकते हैं।
5- Notora

Notora कैरेक्टर से गाड़ी चलाते समय HP बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि गाड़ी में मौजूद अन्य साथियों को भी फायदा मिलेगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग-अलग रहती है।