गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद हैं और हर एक कैरेक्टर के पास अलग-अलग तरीके की ताकत है। Free Fire में Rafael कैरेक्टर के नाम से हर कोई परिचित होगा। इससे आप स्नाइपर चलाते समय फायदा उठा सकते हैं। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं जो Rafael की तरह ही काफी अनोखे और खास है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2022 में Free Fire के अंदर Rafael की तरह 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में Rafael की तरह 5 कैरेक्टर्स जिन्हें 2022 में उपयोग किया जा सकता है
1- Caroline

अगर आप शॉटगन का उपयोग करना पसंद करते हैं तो फिर Caroline से आपको जरूर मदद मिलेगी। दरअसल, इस कैरेक्टर के साथ अगर आप शॉटगन का उपयोग करेंगे तो आपकी मूवमेंट स्पीड बढ़ जाएगी।
2- Dasha

Dasha कैरेक्टर की मदद से आप बेहतर तरीके से फाइट्स ले पाएंगे। इससे डैमेज कम होता है और आपकी गन का रिकोईल कम होता है और आप बेहतर तरीके से निशाना लगा पाएंगे। इसी वजह से यह कैरेक्टर काफी फायदेमंद रह सकता है।
3- D-Bee

D-Bee कैरेक्टर की मदद से आपको काफी मदद मिल सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से जब आप फाइट करेंगे और फायर करते रहेंगे तो मूवमेंट स्पीड बढ़ जाएगी। इससे आपके ऊपर कोई जल्दी निशाना नहीं लगा पाएगा।
4- Laura

Laura कैरेक्टर की मदद से आपको Rafael की तरह ही फायदा होता है। दरअसल, जब यह कैरेक्टर आपके पास होगा तो स्कोप खोलने पर एक्यूरेसी बढ़ जाती है।
5- Nikita

अगर आपको SMG गन्स चलाने की आदत है तो फिर Nikita की मदद से आपको काफी मदद मिलेगी। दरअसल, Nikita की मदद से आप SMG गन की रिलोडिंग स्पीड बढ़ जाएगी।
नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग-अलग रह सकती है।