गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में कैरेक्टर्स की मदद से आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि फाइट्स के दौरान आप आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। Shirou कैरेक्टर के नाम से हर कोई परिचित होगा। इस कैरेक्टर से आपको दुश्मन की जगह कुछ समय के लिए पता चलती है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं जो Shirou की तरह शानदार है। इस आर्टिकल में हम Free Fire में Shirou की तरह कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें 2022 में उपयोग किया जा सकता है।
Free Fire में Shirou की तरह 5 शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें 2022 में इस्तेमाल किया जा सकता है
1- Otho

Otho कैरेक्टर की मदद से जब भी आप किसी खिलाड़ी को किल करेंगे तो आपको उसके साथियों की जगह पता चल जाएगी। Shirou की तरह यह कैरेक्टर आपके लिए उपयोगी रह सकता है।
2- Moco

Moco कैरेक्टर से भी आपको कुछ दुरी के अंदर दुश्मन की जगह पता चल जाती है। आपको और आपके साथियों की विरोधी की पोजीशन पता चल जाती है।
3- Hayato

Shirou से आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ता है। उसी तरह Hayato से आ से आर्मर पेनिट्रेशन के मामले में फायदा होता है। HP कम होते ही आर्मर की ताकत बढ़ जाती है और आपको फाइट्स में फायदा मिलेगा।
4- Clu

Clu कैरेक्टर की मदद से आपको उन खिलाड़ियों की जगह पता चल जाएगी जो खड़े हैं। प्रोन और स्क्वाट पोजीशन में मौजूद खिलाड़ियों की जगह आपको पता नहीं चलेगी। Shirou की तरह इस कैरेक्टर से आपको जबरदस्त फायदा मिलेगा।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने कैरेक्टर्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग-अलग रह सकती है।)