गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में कई अलग-अलग कैरेक्टर्स मौजूद हैं। आप इन कैरेक्टर्स की मदद से गेम में ढेरों फाइट्स जीत सकते हैं। इसके लिए आपके पास बेहतर कैरेक्टर होना सबसे ज्यादा जरुरी है। Free Fire में Wukong कैरेक्टर को काफी पसंद किया जाता है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं जो Wukong की तरह की तरह ही शानदार विकल्प रह सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire में Wukong की तरह 5 जबरदस्त करैक्टर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें 2022 में उपयोग किया जा सकता है।
Free Fire में Wukong की तरह 5 शानदार और जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें 2022 में इस्तेमाल किया जा सकता है
1- Kelly

Wukong से मूवमेंट स्पीड में सुधार होता है। उसी तरह Kelly कैरेक्टर से आपको स्प्रिंट करने में फायदा होता है। इससे स्पीड बढ़ जाती है।
2- Joseph

Joseph कैरेक्टर से आपको फाइट्स के दौरान फायदा मिलेगा। दरअसल, जब आपके ऊपर डैमेज पड़ेगा तो आपकी मूवमेंट स्पीड बढ़ जाएगी और आप आसानी से कवर में पहुंच पाएंगे।
3- D-bee

D-bee कैरेक्टर काफी मददगार विकल्प है। दरअसल, इस कैरेक्टर के साथ आप फायर करते हुए तेजी से मूव कर सकते हैं। आपके ऊपर निशाने जल्दी नहीं लग पाएंगे जबकि आप आसानी से दुश्मनों की बुरी हालत कर सकते हैं।
4- Caroline

कई लोग शॉटगन रखना पसंद करते हैं। अगर शॉटगन रखते हैं और आपके पास Caroline करैक्टर तो फिर आपको मूवमेंट स्पीड में मदद मिलेगी। दरअसल, आपके पास इसके लिए शॉटगईं होना जरुरी है।
5- Alok

Wukong की तरह Alok के पास दो ताकत हैं। आपको HP के मामले में फायदा होगा और मूवमेंट स्पीड भी बढ़ जाएगी। इसी वजह से यह कैरेक्टर काफी फायदेमंद रहेगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग-अलग रह सकती है।