Free Fire MAX में 5 शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें रैंक मोड में उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में रैंक मोड में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। इस चीज़ में कैरेक्टर काफी ज्यादा मददगार हो सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रैंक मोड में उपयोग किया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में 5 शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें रैंक मोड में उपयोग किया जा सकता है

1) Wukong

youtube-cover
Ad

ताकत: Camouflage (एक्टिव)

Wukong के पास Camouflage नाम की ताकत है। इसका इफ्केट 15 सेकेंड्स तक रहता है। आप एक बुश में बदल जाते हैं और इससे मूवमेंट स्पीड 20% तक कम हो जाती है। विरोधी के हमला करने पर आप दोबारा नॉर्मल बन सकते हैं। इसका कूलडाउन 200 सेकेंड्स है।


2) Dimitri

youtube-cover
Ad

ताकत: Healing Heartbeat (एक्टिव)

Dimitri के पास Healing Heartbeat नाम की ताकत है। इसका कूलडाउन 60 सेकेंड्स का है। इसकी मदद से 3.5 मीटर का ज़ोन बन जाता है और आपको हर सेकेंड 3 HP मिलेगी। एक ज़ोन बनता है और इसके अंदर रहने से नॉक हुए खिलाड़ी रिवाइव हो जाते हैं।


3) Thiva

youtube-cover
Ad

ताकत: Vital Vibes (पैसिव)

Thiva की Vital Vibes ताकत का उपयोग करके आप आसानी से रिवाइव करने की गति को 30% तक बढ़ा सकते हैं। रिवाइव होने के बाद साथियों को 5 सेकेंड्स में 50 HP मिल जाएगी।


4) Misha

youtube-cover
Ad

ताकत: Afterburner (पैसिव)

Misha की Afterburner ताकत का उपयोग करके आप ड्राइविंग स्पीड को 20% तक आसानी से बढ़ा सकते हैं। गाड़ी में रहते हुए निशाना लगाना मुश्किल रहता है और इसी के चलते आपको 30% तक कम डैमेज पड़ता है।


5) Rafael

youtube-cover
Ad

ताकत: Dead Silent (पैसिव)

Free Fire MAX में Rafael कैरेक्टर को कई लोग काफी उपयोग करते हैं। इसकी Dead Silent ताकत का उपयोग करने पर स्नाइपर या मार्क्समैन गन द्वारा बुलेट निकलने पर आवाज नहीं आती है। साथ ही सफल शॉट पर नॉक हुआ विरोधी तेजी से ब्लीड होना शुरू होता है।

(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications