Free Fire MAX में रैंक सीजन में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करते हुए रैंक बढ़ाने की कोशिश करता है। अगर आपके पास बेहतर कैरेक्टर रहेगा तो मैचों में जीत हासिल करने के चांस बढ़ जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 करैक्टर्स के बारे में बात करेंगे जो रैंक मैचों के लिए अच्छा विकल्प रहेंगे।
नोट: Free Fire इस समय भारत में बैन है और इसी वजह से खिलाड़ियों को MAX वर्जन ट्राय करना चाहिए।
5 Free Fire MAX कैरेक्टर्स जिन्हें रैंक मैचों के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए
1) DJ Alok

DJ Alok को Free Fire MAX का सबसे बढ़िया कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसकी Drop the Beat नाम की टकट से मूवमेंट स्पीड और हीलिंग के मामले में फायदा होता है।
2) Skyler

Skyler के पास Riptide Rhythm नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ग्लू वॉल्स को आसानी से डैमेज कर सकते हैं और इसके बदले खिलाड़ियों को HP मिलती है।
3) K

K कैरेक्टर की मदद से EP के अमले में फायदा होता है। आपको कुछ समय तक EP मिलती है और फिर कैरेक्टर के दूसरे मोड की मदद से उस EP को HP में बदला जा सकता है।
4) A124

A124 कैरेक्टर के पास Thrill of Battle नाम की ताकत है। इस करैक्टर की मदद से आप 8 मीटर रेंज के अंदर मौजूद खिलाड़ियों की ताकत को 20 सेकंड्स के लिए रोक सकते हैं।
5) Kapella

Kapella कैरेक्टर को Free Fire में उतना उपयोग नहीं किया जाता है लेकिन यह अच्छा विकल्प रहेगा। Healing Song ताकत की मदद से आप तेजी से हेल्थ कीट्स और अन्य चीज़ें लगा सकते हैं। साथ ही आपका और आपकी टीम का HP लॉस भी कम हो जाता है।
नोट: यह लिस्ट किसी भी एक ऑर्डर में नहीं है और यहां लेखक ने अपनी राय दी है।