Garena Free Fire में Chrono कैरेक्टर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला पात्र है। इसमें टाइम टर्नर नाम की ताकत है। अगर मैदान पर Chrono के साथ बढ़िया पेट्स को पेयर करते हैं तो मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire के अंदर नवम्बर 2021 में Chrono के साथ पेयर करने के लिए 5 बढ़िया पेट्स के विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।
Free Fire के अंदर नवम्बर 2021 में Chrono के साथ पेयर करने के लिए 5 बढ़िया पेट्स के विकल्प
#5 - Robo

Free Fire में Robo अग्रेसिव पेट है। इसमें एनफोर्समेंट नाम की ताकत है। यह मैदान पर Chrono के साथ पेयर करने पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे रोबोट की बॉडी पर डेवेलप किया गया है।
#4 - Poring

Free Fire में Poring खिलाड़ियों को बॉल के आकर का दिखाई देता है। इसे कुछ प्लेयर्स अंडे के नाम से भी जानते हैं। इसमें पेच नाम की ताकत है। यह मैदान पर Chrono पात्र के साथ बढ़िया विकल्प है।
#3 - Moony

Free Fire में Moony अनोखा पेट है। यह कुछ समय पहले ही इन-गेम स्टोर सेक्शन में पेश किया गया था। इस पेट के अंदर पैरानॉर्मल प्रोटेक्शन नाम की ताकत है। ये खिलाड़ी को काफी कम डैमेज पहुँचने देता है।
#2 - Dr.Beanie

Free Fire में Dr.Beanie के अंदर डैशी डक वॉक नाम की ताकत है। यह मैदान पर खिलाड़ियों को काफी प्रभावित करता है। मैदान पर Chrono के साथ Dr.Beanie सबसे बढ़िया विकल्प है।
#1 - Detective Panda

Free Fire में Detective Panda के अंदर पांडा ब्लेसिंग्स नाम की ताकत है। ये मैदान पर खिलाड़ियों के लिए मददगार है। इस पेट को Chrono के साथ पेयर कर सकते हैं।