Free Fire में 2022 के अंदर K कैरेक्टर के साथ पेयर करने के लिए 5 जबरदस्त पेट्स के विकल्प

Image Credit : Garena Free Fire
Image Credit : Garena Free Fire

Garena Free Fire दुनिया का सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को 2017 में लॉन्च किया था। गेम के अंदर कुल 50 प्लेयर्स हिस्सा ले सकते हैं और हवाई जाहज की मदद से मैदान पर लैंड करते हैं। डेवेल्पर्स खिलाड़ियों को प्रत्येक अपडेट के दौरान इन-गेम खतरनाक कैरेक्टर्स के विकल्प प्रदान करता रहता है।

Free Fire में K कैरेक्टर के अंदर मास्टर ऑफ आल नाम की खास ताकत है। इसमें जिउ-जित्सु मोड और साइकोलॉजी मोड है। इन दोनों मोड में खिलाड़ी को फायदा मिलता है। अगर K के साथ मैदान पर जबरदस्त पेट को कॉम्बिनेशन में इस्तेमाल करते हैं तो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire में 2022 के अंदर K कैरेक्टर के साथ पेयर करने के लिए 5 जबरदस्त पेट्स के विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire में 2022 के अंदर K कैरेक्टर के साथ पेयर करने के लिए 5 जबरदस्त पेट्स के विकल्प

#5 - Mr. Waggor

Image Credit : Garena
Image Credit : Garena

ताकत - स्मूथ ग्लू

गरेना फ्री फायर में Mr. Waggor काफी ताकतवर पेट है। इस पेट को K कैरेक्टर के कॉम्बिनेशन में इस्तेमला कर सकते हैं। ये मैदान पर खिलाड़ियों को ग्लू वॉल प्रदान करता है। इस पेट को कुल 699 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।


#4 - Falco

Image Credit : Garena
Image Credit : Garena

ताकत - स्काईलाइन स्प्री

फ्री फायर में Falco शक्तिशाली पेट है। इसमें स्काईलाइन स्प्री नाम की ताकत है। ये मैदान पर ग्लाइडिंग स्पीड को 15% से 25% तक बढ़ाता है, जिसकी सहायता से स्पीड में मैदान पर लैंड कर सकते हैं। K कैरेक्टर के साथ कॉम्बिनेशन में इस्तेमाल करने के लिए Falco बेहतरीन पेट है।


#3 - Ottero

Image Credit : Garena
Image Credit : Garena

ताकत - डबल ब्लूबर

फ्री फायर में Ottero सबसे फायदेमंद पेट है। इसमें डबल ब्लूबर नाम की ताकत है। ये मैदान पर खिलाड़ी को EP प्रदान करता है। इस EP को HP में परिवर्तित कर सकते हैं। इस पेट की कुल कीमत 699 डायमंड्स है।


#2 - Detective Panda

Image Credit : Garena
Image Credit : Garena

ताकत - पांडा ब्लेसिंग्स

Free Fire में Detective Panda फायदेमंद पेट है। इसमें पांडा ब्लेसिंग्स नाम की खतरनाक ताकत है। ये मैदान पर जैसे-जैसे दुश्मनों को किल्स करते हैं खिलाड़ी की HP बढ़ती रहती है। इस पेट को 699 डायमंड्स में अनलॉक कर सकते हैं।


#1 - Rockie

Image Credit : Garena
Image Credit : Garena

ताकत - स्टे चील

फ्री फायर में Rockie खतरनाक ताकत वाला पेट है। इस पेट को K कैरेक्टर के साथ पेयर कर सकते हैं। क्योंकि, Rockie पात्र का कुल डाउन कम करता है। ऐसा करने से मास्टर ऑफ आल नाम की ताकत को काफी जल्दी उपयोग कर सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports