Free Fire MAX में कई बार 1v4 परिस्थिति आ जाती है। अगर आपके पास बेहतर गन्स नहीं होगी तो फिर आपको उतना फयदा नहीं मिलेगा। इसी वजह से हम कुछ ऐसी गन्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें आप अहम फाइट्स में उपयोग कर सकते हैं।
Free Fire MAX में 1v4 फाइट्स के लिए 5 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन्स
5) AUG + Thompson

AUG को Free Fire की सबसे अच्छी गन्स में गिना जा सकता है। इस गन को आप लॉन्ग और मिड रेंज में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा Thompson SMG बढ़िया विकल्प रहेगी। आपको क्लोज रेंज और मिड रेंज में भी दिक्कत नहीं आएगी।
4) MP5 + M1014

MP5 एक परफेक्ट गन है और आपको यह मिड रेंज में फायदा मिलेगा। M1014 एक शानदार गन है क्योंकि इससे मूवमेंट स्पीड फ़ास्ट हो जाती है और आप क्लोज रेंज में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।
3) MAC 10 + MAG-7

MAC 10 की रीलोड और मूवमेंट स्पीड जबरदस्त है। इससे आप ड्रैगशॉट मार सकते हैं। इसके साथ आप ज्यादा गोलियों वाली MAG-7 का उपयोग कर सकते हैं। शार्ट और मिड रेंज में आपको फायदा मिलेगा।
2) Groza + MP40

Groza को Free Fire MAX की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल कहा जा सकता है। इसके साथ आप MP40 को रख सकते हैं। इसकी मूवमेंट स्पीड और रेट ऑफ फायर काफी जबरदस्त है।
1) UMP + M1887

UMP की मूवमेंट सपेद और आर्मर पेनिट्रेशन शानदार है। इसी वजह से आप फाइट्स में आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। M1887 को सबसे अच्छी शॉटगन कहा जा सकता है। आप आसानी से क्लोज रेंज में प्रभावित कर सकते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में गन और उनके कॉम्बिनेशन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके के अनुसार अलग रह सकती है।