Free Fire MAX के 5 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशंस जिन्हें आक्रमक तरीके से खेलने और किल्स करने के लिए चुना जा सकता है

Free Fire MAX (Image via Sportskeeda)
Free Fire MAX (Image via Sportskeeda)

Free Fire MAX में हमेशा ही खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए गन्स पर ध्यान देना होता है। गन्स के बेहतर विकल्प होने से ज्यादा किल्स और मैच में जीत के चांस बढ़ जाते हैं। आप एक बार में दो गन्स साथ रख सकते हैं और इसी वजह से दोनों गन्स के विकल्प बेहतर होना सही रहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 5 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशंस के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX के 5 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशंस

5) AWM और MP5

youtube-cover
Ad

AWM को गेम की सबसे अच्छी स्नाइपर माना जाता है। इससे आप लॉन्ग रेंज में विरोधियों की बुरी हालत कर सकते हैं। इसके साथ ही क्लोज रेंज के लिए MP5 SMG को उपयोग करना अच्छा विकल्प माना जाएगा।


4) M60 और M1014

youtube-cover
Ad

M60 और M1014 का कॉम्बिनेशन शानदार रहेगा। M60 एक शानदार असॉल्ट राइफल है। इसे मिड और लॉन्ग रेंज में उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ आप M1014 शॉटगन का इस्तेमाल करके क्लोज रेंज में भी डॉमिनेट कर सकते हैं। इससे आप आक्रमक तरीके से खेलकर ज्यादा किल्स निकाल सकते हैं।


3) M249 और MP40

youtube-cover
Ad

M249 और MP40 का कॉम्बिनेशन किल करने वाले खिलाड़ी काफी उपयोग करते हैं। M249 गन में काफी गोलियां लगती हैं और डैमेज भी बढ़िया रहता है। इसी वजह से आपको यह गन जरूर पसंद आएगी। इसके अलावा MP40 SMG को काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसे क्लोज रेंज में फायर रेट और रीलोड स्पीड के कारण ज्यादा किल्स निकाल सकते हैं।


2) Groza और MP40

youtube-cover
Ad

Groza और MP40 काफी अच्छे विकल्प रहेंगे। आप Groza को क्लोज और मिड रेंज में उपयोग कर सकते हैं और कुछ ऐसा ही MP40 गन के लिए भी कहा जा सकता है। यह काफी अच्छा विकल्प माना जाएगा।


1) Woodpecker और M1887

youtube-cover
Ad

Woodpecker और M1887 में Free Fire MAX में जरूर उपयोग किया जाता है। M1887 गन को क्लोज रेंज में उपयोग करके आप एक शॉट में विरोधी को नॉक कर सकते हैं। साथ ही लॉन्ग और मिड रेंज के लिए Woodpecker को इस्तेमाल किया जा सकता है।

नोट: इस आर्टिकल में गन कॉम्बिनेशंस को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications