Free Fire MAX में 5 गन कॉम्बिनेशन्स जिन्हें अंतिम फाइट्स के लिए उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में अंतिम फाइट्स के अंदर जीत दर्ज करना सबसे ज्यादा मुश्किल रहता है। इस समय खिलाड़ियों को अपनी हेल्थ बढ़ाकर रखनी होती है। साथ ही अच्छे गन कॉम्बिनेशन होना भी जरुरी है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 5 सबसे अच्छी गन कॉम्बिनेशन्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 5 गन कॉम्बिनेशन्स जिन्हें अंतिम फाइट्स के लिए उपयोग किया जा सकता है

1) MAC10 + AUG

youtube-cover
Ad

MAC10 गन को आए ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन यह काफी फेमस हो गई है। इस गन को क्लोज रेंज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ AUG को जोड़ा जा सकता है क्योंकि इसे गेम की सबसे संतुलित गन कहा जाता है। यह मिड रेंज और क्लोज रेंज दोनों में उपयोग की जा सकती है।


2) VECTOR + UMP

youtube-cover
Ad

MAC10 की तरह ही VECTOR का रेट ऑफ फायर जबरदस्त है और इसकी मूवमेंट स्पीड बढ़िया है। इसी वजह से आप इसे लॉज रेंज में उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ कॉम्बिनेशन बनाने के लिए UMP को जोड़ा जा सकता है। यह मिड रेंज में फाइट्स के दौरान बेहतर विकल्प रहेगी।


3) MP5 + PARAFAL

youtube-cover
Ad

MP5 के पास Free Fire MAX में शानदार रेट ऑफ फायर है और इसकी रीलोड स्पीड भी बढ़िया है। साथ ही मूवमेंट स्पीड अच्छी है और इसी वजह से आप ड्रैग शॉट्स आसानी से लगा पाएंगे। इसके साथ PARAFAL को जोड़ा जा सकता है। यह मिड रेंज के लिए धमाकेदार विकल्प है।


4) MP40 + FAMAS

youtube-cover
Ad

MP40 को आसानी से गेम की सबसे अच्छी सबमिशन गन कहा जा सकता है। इसे क्लोज रेंज में काफी उपयोग किया जाता है। FAMAS असल राइफल को मिड रेंज के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह कॉम्बिनेशन कई लोग उपयोग करते हैं।


5) P90 + M14

youtube-cover
Ad

P90 गन में काफी सारी बुलेट्स रहती है और इसी वजह से आप आसानी से क्लोज रेंज में इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके M14 को जोड़ा जा सकता है। इसका डैमेज काफी ज्यादा है और रेंज भी जबरदस्त है। इसी वजह से यह मिड और क्लोज रेंज के लिए अच्छा विकल्प है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने गन्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications