Free Fire MAX में फाइट्स के दौरान बेहतर गन्स का होना जरुरी है। अगर दोनों गन्स शानदार रहेगी तो फिर आपको रोक पाना मुश्किल होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में नए खिलाड़ियों के लिए 5 सबसे जबरदस्त गन कॉम्बिनेशन्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में नए खिलाड़ियों के लिए 5 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन्स
5) FAMAS + MAG-7

FAMAS को मिड और लॉन्ग रेंज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ MAG-7 को रखा जा सकता है क्योंकि इसकी एक्यूरेसी ज्यादा है। शॉटगन को कम रेंज में ज्यादा अच्छा विकल्प माना जा सकता है।
4) AUG + M1014

AUG को Free Fire MAX में उसकी स्थिरता और डैमेज के लिए जाना जाता है। इसके साथ आप ज्यादा डैमेज वाली M1014 का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिड और क्लोज रेंज के लिए यह कॉम्बिनेशन शानदार विकल्प है।
3) Groza + MP40

Groza को Free Fire MAX की सबसे ताकतवर असॉल्ट राइफल माना जा सकता है। इसके साथ MP40 को रखकर आप पूरी तरह से क्लोज और मिड-रेंज की फाइट्स में अपना दबदबा बना सकते हैं।
2) Woodpecker + M1887

Woodpecker एक मार्क्समैन राइफल है और इससे आप लॉन्ग रेंज में किल्स निकाल सकते हैं। इसके अलावा M1887 को क्लोज रेंज में सबसे तगड़ा विकल्प जा सकता है।
1) AWM + MP5

Free Fire MAX में AWM को सबसे अच्छी स्नाइपर माना जा सकता है। इसके पास जबरदस्त डैमेज है और आप सिर्फ एक शॉट में विरोधी को किल कर सकते हैं। इसके साथ MP5 का उपयोग करना अच्छा विकल्प रहेगा क्योंकि यह क्लोज रेंज के लिए बेहतर विकल्प है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। गन्स की पसंद सभी की अलग रह सकती है क्योंकि हर कोई अलग तरीके से खेलना पसंद करता है।