Free Fire MAX में 5 गन कॉम्बिनेशन्स जो आक्रमक खिलाड़ियों को काफी ज्यादा पसंद आएंगे

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है लेकिन इसके लिए अच्छी गन्स का होना जरुरी है। बेहतर गन कॉम्बिनेशन होने से काफी ज्यादा फायदा मिलता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 5 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में 5 गन कॉम्बिनेशन्स जो आक्रमक खिलाड़ियों को काफी ज्यादा पसंद आएंगे

5) AWM और MP5

youtube-cover

AWM को Free Fire MAX की सबसे अच्छी स्नाइपर कहा जाता है। लॉन्ग रेंज में इससे अच्छा विकल्प ढूँढना काफी मुश्किल है। इसके साथ MP5 SMG को जोड़ा जा सकता है क्योंकि क्लोज और मिड रेंज में इसका उपयोग हो सकता है।


4) M60 और M1014

youtube-cover

M60 और M1014 को एक अच्छा गन कॉम्बिनेशन माना जाता है। M60 असॉल्ट राइफल का उपयोग मिड और लॉन्ग रेंज में किया जा सकता है। इसके अलावा M1014 शॉटगन से हर कोई परिचित होगा। यह गन लगातार ज्यादा डैमेज देती है।


3) M249 और MP40

youtube-cover

M249 और MP40 के कॉम्बिनेशन को नजरअंदाज किया जाता है। हालांकि, अगर आपको ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालना पसंद है तो फिर यह अच्छा विकल्प रहेगा। दोनों ही गन्स को क्लोज रेंज में उपयोग करने से फायदा होगा और बुलेट्स की भी दिक्कतें नहीं आएगी।


2) Groza और MP40

youtube-cover

Groza और MP40 एक अच्छा कॉम्बिनेशन है। आप Groza को मिड और क्लोज रेंज दोनों के लिए उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा MP40 को क्लोज रेंज के लिए एक शानदार विकल्प माना जाता है।


1) Woodpecker और M1887

youtube-cover

Woodpecker और M1887 को Free Fire MAX में सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन माना जा सकता है। M1887 शॉटगन को क्लोज रेंज में उपयोग करने से बड़ा फायदा होता है वहीं आप लॉन्ग रेंज में Woodpecker को चुन सकते हैं क्योंकि इसका आर्मर पेनिट्रेशन काफी ज्यादा है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स को लेकर जरूर अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports