Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में गन्स का काफी महत्व है। फाइट्स के दौरान गन का सही चुनाव आपको बहुत फायदा पहुंचाता है। कई लोग लॉन्ग रेंज फाइट्स में संघर्ष करते हैं लेकिन कुछ ऐसी गन्स हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 गन्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें लॉन्ग रेंज में उपयोग किया जा सकता है।
Free Fire MAX में 5 बेहतरीन गन्स जिन्हें लॉन्ग रेंज के लिए उपयोग किया जा सकता है
5) SKS

SKS काफी सारे लोगों द्वारा उपयोग की जाती है। इस गन में पहले से स्कोप होता है और आप कुछ ही शॉट्स में विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं। इस गन का डैमेज ठीक है।
4) SVD

SVD अच्छी मार्क्समैन गन है और इसकी तुलना SKS से की जा सकती है। दोनों ही डैमेज के मामले में शानदार है। SVD से आप ज्यादा किल्स निकाल सकते हैं और इसमें भी स्कोप लगा रहता है।
3) Kar98K

Kar98k को लॉन्ग रेंज के लिए शानदार स्नाइपर राइफल माना जा सकता है। इस गन में 8x स्कोप लगा रहता है और आप सही शॉट्स लगाकर विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं। सिर पर निशाना लगाने से बहुत फायदा होता है।
2) M82B

M82B भी शानदार गन है और लॉन्ग रेंज में आप इसका उपयोग करके ग्लू वॉल्स के पीछे मौजूद लोगों को भी धराशाई कर सकते हैं। इसकी रीलोड और मूवमेंट स्पीड भी बेहतरीन है।
1) AWM

Free Fire MAX में AWM को लॉन्ग रेंज के लिए सबसे अच्छी गन माना जाता है। यह एयरड्रॉप में ही मिलती है। इस गन की मदद से आप सिर पर सिर्फ एक शॉट लगाकर विरोधी को धराशाई कर सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)