Free Fire MAX में आक्रमक खिलाड़ियों के लिए 5 सबसे शानदार गन्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कई लोग आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ी इस तरीके से खेलने के दौरान गलत हथियारों का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आसानी से एलिमिनेट हो जाते हैं। Free Fire MAX में कुछ ऐसी गन्स हैं जिनसे आक्रमक खिलाड़ियों को जरूर फायदा मिलेगा।

Ad

नोट: खिलाड़ियों को Free Fire MAX खेलना चाहिए क्योंकि मुख्य वर्जन भारत में बैन है।


Free Fire MAX में आक्रमक खिलाड़ियों के लिए 5 सबसे शानदार गन्स

5) UMP

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कई सारी SMG गन्स है लेकिन UMP को सबसे बेहतर विकल्प माना जा सकता है। इस गन की मदद से आप मिड और क्लोज दोनों रेंज में शानदार प्रदर्शन कर पाएंगे।


4) GROZA

youtube-cover
Ad

GROZA को Free Fire MAX की सबसे ताकतवर असॉल्ट राइफल कहा जा सकता है। इसका डैमेज काफी ज्यादा है और रेंज भी अच्छी है। आक्रमक खिलाड़ियों के लिए यह सबसे सही विकल्प है।


3) Desert Eagle

youtube-cover
Ad

Desert Eagle को Free Fire MAX में नजर अंदाज किया जाता है। हालांकि, इस पिस्टल का डैमेज पर शॉट 90 का है और इसकी रेंज 70 की है। इसी वजह से आप कुछ ही शॉट्स में विरोधी को ढेर कर सकते हैं।


2) M1887

youtube-cover
Ad

क्लोज रेंज में शॉटगन का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा विकल्प रहता है। गेम में इस समय M1887 से अच्छी शॉटगन मौजूद नहीं है। इसका डैमेज हर शॉट पर 100 का है। इसी वजह से अगर आप सही तरह से निशाना लगा पाए तो फिर यह कैरेक्टर फायदेमंद रह सकता है।


1) Woodpecker

youtube-cover
Ad

Woodpecker गन को एक अच्छा विकल्प मन जा सकता है। इस मार्क्समैन राइफल का डैमेज काफी ज्यादा है। इसमें अटैचमेंट नहीं लगती है लेकिन फिर भी आपको यह मिड और लॉन्ग रेंज में फायदा दिला सकता है।

नोट: इस आर्टिकल में गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। हर खिलाड़ी की पसंद अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications