Free Fire MAX में ढेरों तरह के हथियार मौजूद हैं। ऐसे में जो प्लेयर्स पहले से गेम खेल रहे हैं, उन्हें पता है कि सबसे अच्छी गन कौन-सी हैं। नए प्लेयर्स को भी अच्छी बंदूकों के बारे में जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में नए प्लेयर्स के लिए सबसे अच्छी गन्स को लेकर बात करने वाले हैं।
Free Fire MAX में नए खिलाड़ियों के लिए 5 सबसे जबरदस्त गन्स
5) Woodpecker

Woodpecker एक बेहतरीन गन है। इसमें पहल से स्कोप लगा रहता है और ऐसे में आप दूर मौजूद विरोधियों को आसानी से नॉक कर सकते हैं। साथ ही इसका आर्मर पेनिट्रेशन अच्छा है और एक-दो सही हिट्स में विरोधी नॉक हो जाता है।
4) MAG-7

MAG-7 की एक्यूरेसी अच्छी है और आप आसानी से क्लोज रेंज में 89 के बेस डैमेज द्वारा ढेरों किल्स निकाल सकते हैं। आपको बता दें कि एक राउंड में 8 गोलियां होती हैं। यह गन आसानी से मिल भी जाती है।
3) FAMAS

FAMAS के पास बर्स्ट मोड है और इसकी मदद से आप मिड रेंज में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही गन की रेंज और रेट ऑफ फायर अच्छा है। ऐसे में लॉन्ग रेंज और मिड दोनों जगहों पर गन बेहतर काम करती है।
2) AUG

AUG एक अच्छी गन है। इसका उपयोग करके आप आक्रमक तरीके से खेल सकते हैं। इसका डैमेज अच्छा है और रिकोईल कम है। ऐसे में आसनाई से आप असॉल्ट राइफल द्वारा ढेरों प्लेयर्स को धराशाई कर सकते हैं।
1) MP40

MP40 को सबसे अच्छी गन्स में गिना जा सकता है। इसका रेट ऑफ फायर तगड़ा है और मूवमेंट स्पीड 88 की है। साथ ही एक राउंड में 20 बुलेट्स आती है। यह क्लोज रेंज के लिए अच्छा विकल्प है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने गन्स को लेकर अपनी राय दी है। नए प्लेयर्स अपने अनुसार थोड़े बदलाव कर सकते हैं।)
