Free Fire MAX में कई सारी गन्स मौजूद हैं। अगर आपको अच्छा प्रदर्शन करना है तो फिर गन्स के कॉम्बिनेशन जरुरी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है। इसी वजह से गन कॉम्बिनेशन भी अच्छे रहते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में 4 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में आक्रमक तरीके से खेलने के लिए 5 सबसे बढ़िया और शानदार गन कॉम्बिनेशन्स
5) डबल वेक्टर
आप एक साथ दो वेक्टर्स का इस्तेमाल करके आसानी से विरोधियों की बीर हालत कर सकते हैं। इस गन का रेट ऑफ फायर और मूवमेंट स्पीड अच्छी है। इसी वजह से क्लोज और मिड रेंज के लिए यह अच्छा विकल्प है।
4) Kingfisher + M1014

Kingfisher की मदद से आप आसानी से मिड रेंज में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, इसमें गोलियों की संख्या कम रहती है। M1014 शॉटगन की मदद से आप क्लोज रेंज में शानदार प्रदर्शन कर पाएंगे।
3) MAC 10 + MAG-7

MAC 10 को कुछ समय पहले लाया गया है। इस गन का डैमेज अच्छा है और इसी वजह से आप इसे मिड रेंज में इस्तेमाल कर सकते हैं। MAG-7 शॉटगन क्लोज रेंज में अपने तगड़े डैमेज के लिए जानी जाती है। यह कॉम्बिनेशन अच्छा रहेगा।
2) UMP + Charge Buster

UMP की मूवमेंट स्पीड ज्यादा है और इसी वजह से आप इसे मिड-रेंज में इस्तेमाल कर सकते हैं। डैमेज और रेट ऑफ फायर काफी अच्छा है और इसी कारण आपको फयदा मिल सकता है। Charge Buster गन को क्लोज रेंज में इस्तेमाल करते हुए फाइट्स के दौरान आपका पलड़ा भारी रह सकता है।
1) MP40 + M1887

MP40 का रेट ऑफ फायर काफी ज्यादा शानदार है। इस गन की मूवमेंट स्पीड बढ़िया है और इसी वजह से आप बेहतर तरीके से शॉट्स लगा पाएंगे। इसके साथ M1887 शॉटगन काफी अच्छा विकल्प रहेगा। इसे क्लोज रेंज में इस्तेमाल करके फायदा मिलेगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। यह सभी स्टैट्स Garena की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं