Free Fire MAX में बैटल रॉयल मैचों के लिए 5 जबरदस्त गन्स

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में बैटल रॉयल मैचों में सर्वाइवल के साथ ही फाइट्स भी काफी अहम किरदार निभाती है। इसके लिए सही गन का चुनाव काफी ज्यादा जरुरी है। कई लोगों को बैटल रॉयल मैचों के लिए बेहतरीन गन्स के बारे में नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम 5 सबसे अच्छे विकल्पों के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में बैटल रॉयल मैचों के लिए 5 जबरदस्त गन्स

1) Groza - राइफल

Groza (Image via Garena)
Groza (Image via Garena)

Groza असॉल्ट राइफल काफी संतुलित विकल्प है। इसका डैमेज और रेट ऑफ फायर दोनों बढ़िया है। यह गन क्लोज और मिड दोनों रेंज में उपयोगी विकल्प है। इस गन की मदद से आप विरोधियों को आसानी से धराशाई कर सकते हैं।

Ad

2) MP40 - SMG

MP40 (Image via Garena)
MP40 (Image via Garena)

MP40 गन का रेट ऑफ फायर काफी अच्छा है और आक्रमक खिलाड़ी इसे उपयोग कर सकते हैं। इस गन की मदद से आप क्लोज और कई बार मिड रेंज में भी फाइट्स जीत सकते हैं। इस गन का मैगज़ीन साइज जरूर छोटा है।

Ad

3) M1887 - शॉटगन

M1887 (Image via Garena)
M1887 (Image via Garena)

M1887 का डैमेज बहुत ज्यादा है और यह शॉटगन काफी अच्छा विकल्प रहेगी। इस गन में दो गोलियां आती हैं और आप आसानी से किसी भी खिलाड़ी को क्लोज रेंज में धराशाई कर सकते हैं।

Ad

4) AWM - स्नाइपर

AWM (Image via Garena)
AWM (Image via Garena)

AWM को गेम की सबसे अच्छी स्नाइपर राइफल कहना गलत नहीं होगा। इस गन की मदद से आप लॉन्ग रेंज में आसानी से किल्स निकाल सकते हैं। इस गन का डैमेज बहुत ज्यादा है। एक खराब चीज़ यह है कि गन सिर्फ हॉट ड्रॉप में मिल सकती है।

Ad

5) Mini Uzi - पिस्तौल

Free Fire MAX में Mini Uzi (Image via Garena)
Free Fire MAX में Mini Uzi (Image via Garena)

Mini Uzi एक छोटी पिस्तौल है, जिसे उपयोग करके आप काफी फायदा उठा सकते हैं। इस गन को क्लोज रेंज में रश करते समय उपयोग किया जा सकता है। यह आक्रमक खिलाड़ियों के लिए बैकअप के तौर पर अच्छा विकल्प रहेगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications