Free Fire MAX में गन्स का काफी ज्यादा महत्व रहता है। फाइट्स के दौरान गन काफी ज्यादा काम देती है। गन्स के चुनाव को लेकर सभी की राय अलग रहती है। क्लोज रेंज में बेहतर गुनस चुनना मुश्किल है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX मे क्लोज रेंज के अंदर सबसे अच्छी गुनस को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX मे क्लोज रेंज के लिए 5 सबसे जोरदार गन्स
1) M1887

M1887 एक बेहतरीन शॉटगन है। इसका डैमेज बहुत ज्यादा है और क्लोज रेंज में इससे अच्छा विकल्प ढूंढ पान बहुत ज्यादा मुश्किल है। इसमे 15 गोलियां रहती हैं।
2) M1014

M1014 शॉटगन का डैमेज बहुत ज्यादा है। इसे भी क्लोज रेंज में उपयोग किया जाता है और आक्रमक प्लेयर्स के लिए यह क्लोज रेंज मे बेहतरीन विकल्प रहेगा।
3) UMP

Free Fire MAX में UMP को बहुत पसंद किया जाता है। इसका बड़ा कारण आर्मर का पेनिट्रेशन है और डैमेज भी बहुत ज्यादा है। एक्यूरेसी के मामले में भी यह गन अच्छा विकल्प है।
4) MP5

MP5 को बहुत उपयोग किया जाता है। इसका रेट ऑफ फायर बहुत ज्यादा है और आप क्लोज रेंज में अन्य प्लेयर्स के मुकाबले तेजी से उन्हें नॉक कर सकते हैं।
5) Desert Eagle

Desert Eagle को कई लोग इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। यह पिस्टल है और इसे गेम की सबसे अच्छी पिस्टल माना जा सकता है। इससे शुरुआती फाइट्स में किल्स निकाले जा सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)
