Free Fire MAX में हेडशॉट्स लगाने के लिए 5 सबसे अच्छी गन्स और सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में गन्स का काफी अहम किरदार है। अगर गन की मूवमेंट स्पीड अच्छी रहती है तो फिर आप ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगा सकते हैं। इसके अलावा सेंसिटिविटी सेटिंग्स का अभी अहम किरदार रहता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX की सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स और 5 जबरदस्त गन्स के बारे में बात करेंगे जिससे ज्यादा हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं।


Free Fire MAX में हेडशॉट्स लगाने के लिए 5 सबसे अच्छी गन्स और सेंसिटिविटी सेटिंग्स

1) G36

youtube-cover

G36 को Free Fire MAX की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स में गिना जा सकता है। G36 की मूवमेंट स्पीड 74 की है और इसी वजह से आप आसानी से हेडशॉट्स लगा सकते हैं। इसका डैमेज भी अच्छा है।


2) M1887

youtube-cover

M1887 को गेम की सबसे अच्छी शॉटगन्स में गिना जा सकता है। इस गन का डैमेज काफी ज्यादा है और आप सिर्फ एक हेडशॉट की मदद से विरोधियों को किल कर सकते हैं। यह गन काफी ज्यादा बेहतर विकल्प रहेगी।


3) Woodpecker

youtube-cover

Woodpecker को Free Fire MAX के सबसे अच्छी गन्स में गिना जा सकता है। इसकी एक्यूरेसी 69 है वहीं मूवमेंट स्पीड 74 है। इसकी मदद से आप बेहतर तरीके से हेडशॉट लगा पाएंगे। ज्यादा मूवमेंट स्पीड होने से काफी मदद मिलेगी।


4) Groza

youtube-cover

Groza अपनी जबरदस्त स्थिरता और एक्यूरेसी के लिए फेमस है। इसे गेम की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल कहा जा सकता है। इसके हेडशॉट से आप आसानी से विरोधी को नॉक कर सकते हैं।


5) UMP

youtube-cover

UMP को Free Fire MAX के सबसे अच्छे SMG गन्स में गिना जा सकता है। इसकी मूवमेंट स्पीड और आर्मर पेनिट्रेशन काफी अच्छी है और इसी वजह से आपको फाइट्स के दौरान काफी मदद मिलेगी।


सेंसिटिविटी सेटिंग्स की मदद से ज्यादा हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं

youtube-cover

सेंसिटिविटी सेटिंग्स की मदद से आप अपने मूवमेंट में बदलाव कर सकते हैं। इससे आपको गेम में जबरदस्त फायदा हो सकता है। आप नीचे दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं:

  • जनरल: 80-90 (जरुरी)
  • रेड डॉट: 90-100
  • 2X स्कोप: 95
  • 4X स्कोप: 100
  • स्नाइपर स्कोप: 60-70

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने गन्स और सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग हो सकती है।

App download animated image Get the free App now