Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को कई सारे नए लोगों ने हाल ही में खेलना शुरू की है। अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें बढ़िया गन्स की जरूरत होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सबसे शानदार गन्स के बारे में बताने वाले हैं।
Free Fire MAX में 5 जबरदस्त गन्स जिन्हें नए खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं
5) Woodpecker

Woodpecker को शानदार मार्क्समैन राइफल माना जाता है और इसके स्टैट्स काफी जबरदस्त हैं। आप आसानी से विरोधियों को लॉन्ग रेंज में इससे एलिमिनेट कर सकते हैं। इसका आर्मर पेनिट्रेशन भी काफी अच्छा है।
4) MAG-7

MAG-7 अपनी जबरदस्त एक्यूरेसी के कारण उपयोग की जाती है। इस गन का बेस डैमेज भी काफी शानदार है। एक ही चीज़ निराशाजनक है कि एक राउंड में सिर्फ 8 बुलेट्स होती हैं।
3) FAMAS

FAMAS एक फैन फेवरेट गन है। इसका बर्स्ट मोड कई सारे लोग स्कोप लगाकर उपयोग करना पसंद करते हैं। यह मिड और लॉन्ग रेंज में उपयोगी साबित हो सकती है। इसकी मूवमेंट स्पीड 74 की है।
2) AUG

AUG का रिकोईल काफी ज्यादा कम है और इसका सीधा अर्थ है कि मिड रेंज में इस गन द्वारा काफी फायदा मिल सकता है। इसका डैमेज अच्छा है और यह एक संतुलित विकल्प है। आपको मैगज़ीन में 35 बुलेट्स की जगह मिलती है।
1) MP40

Free Fire MAX में MP40 गन को कई सारे लोग इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इसका रेट ऑफ फायर काफी शानदार है और मूवमेंट स्पीड भी बढ़िया है। आप आसानी से क्लोज रेंज में विरोधियों को धराशाई कर पाएंगे।
(नोट: इस आर्टिकल में गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)