Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में गन्स का काफी ज्यादा महत्व है। फाइट्स में अच्छी स्किल्स के साथ ही बेहतर गन का होना भी काफी अहम किरदार निभाता है। अच्छी गन का इस्तेमाल आपको लगातार जीत दिला सकता है। कई लोगों को बेहतर विकल्पों के बारे में उतना पता नहीं है। अगर आप नए खिलाड़ी हैं, तो यह आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है। हम आपको कुछ गन्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें नए खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं।
Free Fire MAX में 5 सबसे शानदार गन्स जो नए खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद हो सकती है
5) Woodpecker

Woodpecker काफी अच्छी मार्क्समैन गन है और इसमें पहले से स्कोप लगा हुआ रहता है। आप लॉन्ग रेंज में इसका उपयोग करके किल्स निकाल सकते हैं।
4) MAG-7

MAG-7 गन का उपयोग करके आप एक्यूरेसी बढ़ा सकते हैं। इसका 89 का डैमेज कुछ शॉट्स में विरोधियों को नॉक करने का दम रखता है। आप क्लोज रेंज में इसका उपयोग करके फायदा उठा सकते हैं।
3) FAMAS

FAMAS गन को मिड रेंज में उपयोग किया जा सकता है। कई बार मिड रेंज में फाइट होती है और आप बर्स्ट मोड द्वारा आसानी से किल्स निकाल सकते हैं।
2) AUG

Free Fire MAX में AUG एक संतुलित गन है। इसे क्लोज और मिड रेंज में उपयोग किया जा सकता है। आक्रमक खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा विकल्प है।
1) MP40

MP40 को सबसे आक्रमक हथियारों में गिना जा सकता है। इस SMG से आप लगातार विरोधियों को नॉक कर सकते हैं। इसका रेट ऑफ फायर काफी जबरदस्त है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने गन्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)