Free Fire MAX में अगर आपको बढ़िया प्रदर्शन करना है तो फिर गन्स का चुनाव एक अहम किरदार रहता है। गन्स की मदद से खिलाड़ी विरोधियों की बुरी हालत कर देते हैं और इसी वजह से गन्स काफी अच्छा विकल्प रह सकती है। गेम में अलग-अलग तरह की गन्स मौजूद हैं। कई लोग सोच-समझकर खेल खेलते हैं वहीं कुछ आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं। इस आर्टिकल में हम आक्रमक तरीके से खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए 5 गन्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में आक्रमक खिलाड़ियों के लिए 5 सबसे अच्छी गन्स
1) MP40

इस SMG गन का फायर रेट बढ़िया है। MP40 काफी स्थिर है और 83 का फायरिंग रेट है। साथ ही इसका डैमेज 48 का है। इसमें मैगजीन और स्टॉक लग जाता है।
2) MP5

MP5 की SMG गन काफी अच्छी है और फायरिंग रेट 76 का है। साथ ही रीलोड स्पीड 77 का रहता है। इसके अलावा 48 गोलियां एक मैगजीन रहती है।
3) M1014

M1014 गन को काफी उपयोग किया जाता है और यह शॉटगन बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। उस गन का डैमेज काफी अच्छा है और आपको छोटे मैगजीन के बावजूद भी बढ़िया डैमेज मिलता है।
4) AUG

AUG को Free Fire में सबसे बढ़िया असॉल्ट राइफल्स में गिना जा सकता है। इस गन का डैमेज काफी अच्छा है और इसमें 35 गोलियां हैं। इसके अलावा यह गन काफी स्थिर हैं।
5) MAG-7

MAG-7 शॉटगन को मीडियम रेंज में उपयोग किया जाता है। साथ ही MAG-7 गन में 8 गोलियां रहती है और इसकी रीलोड स्पीड भी बढ़िया है। साथ ही फायरिंग रेट और मूवमेंट स्पीड भी शानदार है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। गन्स को लेकर की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।